Monday, July 14, 2008

2. वष्टि भागुरिरल्लोपम्

सन् 1989 में जब मैंने पहली बार यह श्लोक (सन्दर्भ 1, पृष्ठ 104)
"वष्टि भागुरिरल्लोपमवाप्योरुपसर्गयोः ।
आपं चैव हलन्तानां यथा वाचा निशा दिशा ॥"
देखा तो मुझे लगभग 20 साल पहले की घटना तरोताजा हो गयी । उस वक्त मैं शायद आठवीं कक्षा का छात्र था । छमाही परीक्षा के हिन्दी-पत्र में कुछ शब्दों के विपरीतार्थक शब्द लिखने थे । इन शब्दों में ही एक शब्द था - 'भिज्ञ' । मैंने इसका विपरीतार्थक शब्द लिखा - 'अभिज्ञ' । शिक्षक महोदय ने जब उत्तरपत्रिका को जाँचने के बाद मुझे दिखाया तो इस शब्द के आगे क्रॉस चिह्न अर्थात् गलत मार्क किया हुआ पाकर मुझे आश्चर्य हुआ । पूछने पर शिक्षक महोदय ने बताया - 'अभिज्ञ' का वही अर्थ है जो 'भिज्ञ' का है ।

उपर्युक्त प्रथम श्लोकार्द्ध का अर्थ

क्रियाकोश 'आख्यातचन्द्रिका'[१] के रचयिता [२] द्वारा इच्छा अर्थ में दी गई २० क्रियाओं में 'वष्टि' भी एक है (सन्दर्भ २, अध्याय १, पृष्ठ ६) -
"लषते लष्यति लषत्याशास्ते माङ्क्षतीप्सति ।
आकाङ्क्षति स्पृहयति नाथते वष्टि वाञ्छति ॥५७॥
आशंसते कामयते लष्यते वाङ्क्षतीच्छति ।
लिप्सते हर्यतीच्छायां खटत्यप्यनुरुध्यते ॥५८॥"

अतः 'वष्टि भागुरिरल्लोपमवाप्योरुपसर्गयोः' का अर्थ है - "आचार्य भागुरि 'अव' और 'अपि' उपसर्गों का अल्लोप (=अत्+लोप) अर्थात् अकार का लोप चाहते हैं ।" 'तपरस्तत्कालस्य' (अष्टा॰ १।१।७०) से 'अत्' सिर्फ 'अकार' को ही निरूपित करता है । 'अव' उपसर्ग में दो अकार हैं - एक आदि का अकार और दूसरा वकार के बाद का, किन्तु 'अपि' उपसर्ग में सिर्फ आदि में ही अकार है । 'अव' और 'अपि' दोनों के लिए अल्लोप की समान उक्ति होने से आदि अकार का लोप ही विवक्षित है । इसके बारे में वासुदेव दीक्षित भी लिखते हैं - "अवेत्युपसर्गे आदेरेवाकारस्य लोपो नान्त्यस्य, अपिना साहचर्यात् ।" (बालमनोरमाटीका, सन्दर्भ ३, भाग १, पृष्ठ ४९२) । नागेश भट्ट का भी मत है - "अपिसाहचर्यादवेऽप्यादेरकारस्यैव लोपः" (सन्दर्भ ४, पृष्ठ ३६३) ।

अल्लोप सम्बन्धी भागुरि-मत के उद्धरण

भागुरि का काल पाणिनि से पूर्ववर्ती है (सन्दर्भ १, पृष्ठ १०४-१०६) । पाणिनि ने अपनी अष्टाध्यायी में दश प्राचीन व्याकरण प्रवक्ता आचार्यों का उल्लेख किया है, किन्तु उनमें भागुरि का नाम नहीं है । महाभाष्य में भी उपर्युक्त भागुरि-मत का उद्धरण नहीं मिलता - द्रष्टव्य - सिद्धान्तकौमुदी की वासुदेव दीक्षितकृत बालमनोरमा व्याख्या - 'वष्टि भागुरिरिति श्लोको भाष्ये न दृश्यते ।' (सन्दर्भ ३, भाग १, पृष्ठ ४३९) । नागेश भट्टकृत लघुशब्देन्दुशेखर व्याख्या में भी यही कथन मिलता है - 'इदं भाष्ये न दृश्यते ।' (सन्दर्भ ४, पृष्ठ ३६३) ।

१. अल्लोप सम्बन्धी उपर्युक्त भागुरि-मत सर्वप्रथम जिनेन्द्रबुद्धि (सन् ७०० ई॰ के लगभग) कृत काशिकावृत्ति 'न्यास' में मिलता है - देखें पाणिनिसूत्र 'कार्तकौजपादयश्च' (६।२।३७) के अन्तर्गत 'तण्डवतण्डाः' की व्याख्या-
"पचाद्यच्प्रत्ययान्ताविति । 'तडि' ताडने इत्यस्मात् केवलादवपूर्वाच्च पचाद्यच् । वष्टि-भागुरिरल्लोपमवाप्योरुपसर्गयो,' इत्यवशब्दाकारस्य लोपः ।" (सन्दर्भ ५, पञ्चम भाग, पृष्ठ ४१) ।

२. अल्लोप सम्बन्धी भागुरि-मत का उल्लेख भोजदेव (राज्यकाल १०१८-१०५३ ई॰) कृत शृङ्गारप्रकाश के प्रथम प्रकाश (सन्दर्भ ६, पृष्ठ १४) में भी पाया जाता है –
वष्टि भागुरिरल्लोपमवाप्योरुपसर्गयोः ।
हितादिषु समो म्लोपं पाठं चात्र श्रदन्तरोः ।
.........अवगतवान् कोटं वकोटः, अपिहितः कायतीति पिकः................ अवधत्ते,........... अपिदधाति,..........एवं वधत्ते, .........अपिनह्यति, ...............एवं वतंसः, पिनद्धवान् ...............।"

३. अमरकोष की क्षीरस्वामी (१०५३ ई॰ से पूर्व) द्वारा रचित 'अमरकोशोद्‍घाटनम्' नामक टीका में भी भागुरि-मत का उल्लेख प्राप्त होता है । [सन्दर्भ ७, पृष्ठ १३२, 'पिनद्धश्चापिनद्धवत्' (२।८।६६) की व्याख्या] -
"अपिनह्यते स्मापिनद्धः । (पिनद्धः) वष्टि भागुरिरल्लोपमवाप्योरुपसर्गयोः (का) इति पक्षेऽल्लोपः ।"
'अपिधान-तिरोधान-पिधानाच्छादनानि च' (अमर॰ १।२।१३) में 'विधान' की व्याख्या में भी भागुरि-मत प्राप्त होता है - देखें पृष्ठ १६ ।

४. काशिकावृत्ति की हरदत्तमिश्र (१०५८ ई॰ के लगभग) कृत पदमञ्जरी व्याख्या में भी भागुरि-मत का उल्लेख, सूत्र 'कार्तकौजपादयश्च' (६।२।३७) के अन्तर्गत 'तण्डवतण्डाः' की व्याख्या में मिलता है (सन्दर्भ ५, पञ्चम भाग, पृष्ठ ४१) –
"'तडि ताडने' तण्डः, तस्मादेवावपूर्वाद्वतण्डः, 'वष्टि भागुरिरल्लोपमवाप्योरुपसर्गयोः' इत्य-कारलोपः ।"

५. अष्टाध्यायी पर धर्मकीर्ति (१०८३ ई॰ के लगभग) कृत प्रक्रिया-ग्रन्थ 'रूपावतार' के अव्ययावतार अर्थात् अव्यय प्रकरण में भागुरि-मत का उपर्युक्त श्लोक मिलता है (सन्दर्भ ८, भाग १, पृष्ठ १३१) "वष्टि भागुरिरल्लोपमवाप्योरुपसर्गयोः ।
आपञ्चैव हलन्तानां यथा वाचा निशा दिशा ॥
इति अवगाहः वगाहः, अपिधानम् पिधानम् ॥"

६. सुधाकर [३] नामक वैयाकरण के मत का उल्लेख सायणकृत 'माधवीया धातुवृत्तिः' में धातु 'षस षस्ति स्वप्ने' के अन्तर्गत प्राप्त होता है, जिसमें अल्लोप सम्बन्धी भागुरि-मत भी शामिल है । (सन्दर्भ ९, पृष्ठ ३८२)-
अत्र सुधाकरः-"'षस षसने', 'वश कान्तौ' छान्दसौ 'जक्षित्यादयष्षट्' इत्यत्र भाष्यादेवावधृतौ । 'वष्टि भागुरिरल्लोपम्' इति दुर्लभः प्रयोगः" इति ॥

७. सर्वानन्द (११५६ ई॰) के अमरटीकासर्वस्व में भी भागुरि-मत का उल्लेख मिलता है । (सन्दर्भ १०, भाग १, पृष्ठ ५३) [४]
"टापं चापि हलन्तानां दिशा वाचा गिरा क्षुधा ।
वष्टि भागुरिरल्लोपमवाप्योरुपसर्गयोः ॥"

८. जयमङ्गल (११७२ ई॰ के पूर्व) नामक वैयाकरण ने भट्टिकाव्य के श्लोक (३।४।७) के अन्तर्गत 'पिनह्य' शब्द की विवेचना करते समय भागुरि-मत को उद्धृत किया है (सन्दर्भ ११, पृष्ठ २१७)-
अपिशब्दादकारलोपस्तु -
"वष्टि भागुरिरल्लोपमवाप्योरुपसर्गयोः ।
धाञ् कृञोस्तनिनह्योश्च बहुलत्वेन शौनकिः ॥ इति ।"

९. संस्कृत काव्यों के प्रसिद्ध टीकाकार कोलाचल मल्लिनाथ सूरि (१२०७ ई॰ के पूर्व) ने भागुरि-मत का बहुधा उल्लेख किया है । उदाहरणस्वरूप निम्नलिखित स्थल द्रष्टव्य हैं –
प्यधुः (शिशु॰ ५।४)
पिदधे (शिशु॰ २०।१३)
पिधान (शिशु॰ ८।५०)
प्यधित (नैषध॰ ४।११)
वतंसकुसुमैः (शिशु॰ १०।६७)
वतंस (नैषध॰ ९।१४४)
अपिहित (शिशु॰ १६।११)
पिधांदधद् (नैषध॰ १८।६३)

१०. सायण (१३१५-१३८७ ई॰) कृत 'माधवीया धातुवृत्ति' में 'इण् गतौ' के अन्तर्गत भागुरि-मत का उल्लेख मिलता है (सन्दर्भ ९, पृष्ठ ३५२) -
'अथ वा न धर्ममसुबोधसमयमवगत बालिशाः' इति माघप्रयोगो 'वष्टि भागुरिरल्लोपम-वाप्योरुपसर्गयोः' इत्यवशब्दान्तलोपे द्रष्टव्यः ।

११. रामचन्द्र (१४०० ई॰ के लगभग) कृत प्रक्रियाकौमुदी में पाणिनिसूत्र 'अव्ययादप्-सुपः' (२।४।८२) की व्याख्या के प्रसङ्ग में भागुरि-मत का पूर्वोक्त श्लोक प्राप्त होता है (सन्दर्भ १२, भाग १, पृष्ठ ३१७)-

१२. रायमुकुट (१४३१ ई॰) की पदचन्द्रिका नाम्नी अमरकोष टीका में कई स्थलों पर अल्लोप सम्बन्धी भागुरि-मत का उल्लेख प्राप्त होता है (सन्दर्भ १३)-देखें
भाग १: पृष्ठ १०६, १८३ पर क्रमशः 'पिधान' और 'अवक्ष' शब्द की विवेचना ।
भाग १: पृष्ठ ३०२, ३८४, ३९९, ६०५ पर क्रमशः 'पिक', 'पिप्लु', 'पित्तम्' और 'पिनद्ध' की विवेचना ।

१३. भट्टोजि दीक्षित (१५३५-१६२५ ई॰ के बीच) कृत वैयाकरणसिद्धान्तकौमुदी के अव्ययप्रकरण में भी रूपावतार एवं प्रक्रियाकौमुदी जैसा ही उद्धरण भागुरि-मत के बारे में प्राप्त होता है (सन्दर्भ ३, भाग१, पृष्ठ ४९२)-
"'वष्टि भागुरिरल्लोपमवाप्योरुपसर्गयोः ।
आपं चैव हलन्तानां यथा वाचा निशा दिशा ॥'
वगाहः-अवगाहः । पिधानम्-अपिधानम् ॥"

१४. भट्टोजि दीक्षित के पुत्र भानुजि दीक्षित कृत 'रामाश्रमी' (व्याख्यासुधा) नाम्नी अमरकोष की व्याख्या में कई स्थलों पर भागुरि का अल्लोप सम्बन्धी मत प्राप्त होता है (सन्दर्भ १४) - देखें -
'पिधान' (१।३।१३), 'वलक्ष' (१।५।१३), 'पिक' (२।५।१९), 'पिप्लु' (२।६।४९), 'पित्तम्' (२।६।६२), 'पिचण्ड' (२।६।७७), 'पिनद्ध' (२।८।६५), 'पिपीलिका' (३।५।८), 'पिचण्ड' (३।५।१८) की व्याख्या ।

व्याकरणान्तर में 'अव' और 'अपि' के अल्लोप सम्बन्धी सूत्र

१. पाणिनि से पूर्व शौनकि आचार्य का मत - पाणिनि से पूर्ववर्ती किन्तु भागुरि से परवर्ती आचार्य शौनकि का निम्नलिखित श्लोकात्मक सूत्र (सन्दर्भ ११, पृष्ठ २१७) प्राप्त होता है-
'धाञ् कृञोस्तनिनह्योश्च बहुलत्वेन शौनकिः ।'
अर्थात - धाञ् कृञ्५ तन् नह् धातु के परे रहने पर 'अपि' और 'अव' उपसर्ग के अकार का लोप बहुल करके होता है, शौनकि आचार्य के मत में ।

'अव' और 'अपि' उपसर्गों के अल्लोप से सम्बन्धित कोई भी सूत्र अष्टाध्यायी, कातन्त्र, चान्द्रव्याकरण और जनेन्द्र व्याकरण में प्राप्त नहीं होता । किन्तु (जैन) शाकटायन व्याकरण, सरस्वतीकण्ठाभरण, हैमशब्दानुशासन और मलयगिरि-व्याकरण में तत्सम्बन्धी सूत्र प्राप्त होते हैं । ये सूत्र वृत्ति सहित नीचे दिये जाते हैं ।

२. पाल्यकीर्ति (८१४-८६७ ई॰) कृत शाकटायन व्याकरणम् (सन्दर्भ १५)
क्रीञ्तन्यवस्यादेर्लुग्बहुलम् (४।२।२०९)-(अमोघावृत्तिः) अव इत्येतस्योपसर्गस्य क्रीञ् तन्योर्धात्वोः परयोरादेर्बहुलं लुग्भवति । वक्रयः । अवक्रयः । तनुषु वक्रयगेहवदस्पृहाः । वतंसः । अवतंसः । वतंसयन्ति सहकारमञ्जरीम् । बहुलग्रहणं किम् ? प्रयोगानुसरणार्थम् ।
धाञ् नह्यपेः (४।२।२१०)-(अमोघावृत्तिः) अपि इत्येतस्योपसर्गस्य धाञ्नह्योर्धात्वोः परत आदेबहुलं लुग्भवति । पिहितम् । अपिहितम् । क्व संहताभ्यां पिहितं स्तनाभ्याम् । पिनद्धम् । अपिनद्धम् । पिनद्धरत्नाङ्गदकोटिरेषः ।

३. भोजदेव (१०१८-१०५३) कृत सरस्वतीकण्ठाभरणम् (सन्दर्भ १६)
अवाप्योस्तंसनद्धादिष्वादेर्वा (६।२।१४९) - (दण्डनाथवृत्तिः) तंसादिषु चोत्तरपदेषु परतः यथा संख्यमवाप्योरादिलोपो वा भवति । वतंसः अवतंसः । वक्रयः अवक्रयः । पिनद्धम् अपिनद्धम् । पिहितम् अपिहितम् । पिधानम् अपिधानम ॥

४. हेमचन्द्र (१०८८-११७२ ई॰) कृत श्रीसिद्धहेमचन्द्रशब्दानुशासनम् (सन्दर्भ १७)
वावाप्योस्तनि क्री धाग्नहोर्वपी (३।२।१५६)-(बृहद्वृत्तिः) अवशब्दस्योपसर्गस्य तनिक्रीणात्योः परयोरपि शब्दस्य च धाग्नहोः परयोर्यथासंख्यं व पि इत्येतावादेशौ वा भवतः । वतंसः । अवतंसः । वक्रयः । अवक्रयः । पिहितम् । अपिहितॄॄ । पिधानम् । अपिधानम् । पिदधाति । अपिदधाति । पिनद्धम् । अपिनद्धम् । धातुनियमं नेच्छन्त्येके ।

५. मलयगिरि (११३१-११९३ ई॰) कृत शब्दानुशासनम् (सन्दर्भ १८)
लुग् बहुलं क्रीञ्-तनि अवस्य (आख्यात ५।९०) - (स्वोपज्ञवृत्तिः) क्रीञ् तनोः परयोः 'अव' शब्दस्य आदेः लुग् बहुलं भवति । वक्रयः, अवक्रयः । वतंसः, अवतंसः । 'बहुल' ग्रहणं प्रयोगानुसरणार्थम् ॥ धाञ्-नहि अपेः (आख्यात ५।९१)-(स्वोपज्ञहृत्तिः) धाञ् नहोः परयोः अपेः आदेः लुग् बहुलं भवति । पिहितम्, अपिहितम् । पिनद्धम्, अपिनद्धम् ॥

'अव' और 'अपि' के अल्लोप पर एक ऐतिहासिक दृष्टि

वैदिक काल से प्रारम्भ करके सूत्रकाल, रामायण-महाभारत काल और महाकाव्य काल की तरफ जैसे-जैसे हम बढ़ते हैं, 'अव' और 'अपि' उपसर्गों के अल्लोप के उदाहरण उत्तरोत्तर अधिक संख्या में मिलते हैं ।

१. वैदिक संहिताओं में इन उपसर्गों के अल्लोप का एक भी उदाहरण प्राप्त नहीं होता । (सन्दर्भ १९)

२. वैदिक ग्रन्थों के ब्राह्मण भाग में सिर्फ 'अपि' के अल्लोप का एक ही रूप 'पिहित्यै' मिलता है और वह भी सिर्फ ताण्ड्य ब्राह्मण में (द्रष्टव्य तां॰ ब्रा॰ १८।५।४;६;८;९;११) -
"यत्तीव्रसोमेन यजते पिहित्या एवाऽच्छिद्रतायै ॥" (सन्दर्भ २०)

३. आरण्यक भाग में भी सिर्फ 'अपि' के अल्लोप का एकमात्र उदाहरण शाङ्खायन आरण्यक में 'पिहिता' शब्द मिलता है जो एक ही वाक्य में दो बार आया है (सन्दर्भ २१, पृ॰ ५७) –
"अथ खल्वियं..... । तद् यथा हैवेयं रोमशेन चर्मगा पिहिता भवत्येवम् एवासौ रोमशेन चर्मणा पिहिता भवति । रोमशेन हस्म चर्मणा पुरा वीणा अपिदधति ।" (शां॰ आ॰ ८।९)

४. उपनिषद् भाग में सिर्फ 'अपि' के अल्लोप के निम्नलिखित उदाहरण मिलते हैं (सन्दर्भ १९, उपनिषद् भाग)-
पिधापयेत् (शि॰ ७।३६) पिधाय (अना॰ २०; नाप॰ ६।१; वरा॰ ५।२३)
पिहितः (तै॰ १।४।१; मै॰ ५।८; मैत्रि॰ ६।८) पिहितम् (वरा॰ ५।३०)

५. (क) वेदाङ्गसूत्र भाग में 'धा' और 'नह्' इन दो धातुओं से 'अपि' के अल्लोप के निम्नलिखित उदाहरण मिलते हैं (सन्दर्भ १९, वेदाङ्ग सूत्र भाग)-
पिदधामि् पिदध्यात्, पिधान, पिधानम्, पिधानात्, पिधाने, पिधानार्थम्, पिधाय, पिहितः, पिहिताननम्, पिनद्ध, पिनह्य । इनमें 'पिधान' और 'पिनद्ध' शब्द पाणिनि के गणपाठ में मिलते हैं - देखें 'पिधान' के लिए 'अर्धर्चादिगण' (२।४।३१) और 'पिनद्ध' के लिए 'वराहादिगण' (४।२।८०) [सन्दर्भ ३, भाग ४, पृ॰ ६४६, पंक्ति ७; पृ॰ ६५७, पं॰ ७; सन्दर्भ २२, पृ॰ ३४५] ।

(ख) 'अव' के अल्लोप का एकमात्र उदाहरण 'वतण्ड' अष्टाध्यायी के सूत्र और गणपाठ में मिलता है - वतण्डाच्च (४।१।१०८)
शार्ङ्गरवादिगण (४।१।७३), गर्गादिगण (४।१।१०५), शिवादिगण (४।१।११२), कार्तकौजपादिगण (६।२।३७), लोहितादिगण (४।१।१८) । गणपाठ में 'वतण्ड' शब्द के लिए देखें - सन्दर्भ ३, भाग ४, पृष्ठ ६५०, पं॰ २२; पृष्ठ ६५२, पं॰ ९; पृष्ठ ६५२, पं॰ २७; पृष्ठ ६६९, पं॰ १५; सन्दर्भ २२, पृष्ठ ४७८ । लोहितादिगण, गर्गादिगण के अन्दर ही आता है ।

(ग) वेदाङ्गसूत्र भाग में 'अधि' उपसर्ग के अल्लोप का भी एक उदाहरण 'धिष्ठितम्' (विध॰ ९७।२०) मिलता है । समान प्रकरण में गीता के श्लोक (१३।१७) में 'धिष्ठितम्' के बदले 'विष्टितम्' शब्द मिलता है ।
वैदिक ग्रन्थों में उपलब्ध 'अपि' उपसर्ग से 'धा' और 'नह्' धातुओं के कुल रूपों और प्रयोगों की संख्या तालिका संख्या १ में दी गई है ।

६. (क) रामायण और महाभारत (गीताप्रेस द्वारा प्रकाशित) में 'धा' और 'नह्' इन दोनों धातुओं से 'अपि' के अल्लोप के उदाहरण मिलते हैं जिनमें कुछ नीचे दिये जाते हैं ।
रामायण - पिहित (अयोध्या॰ २८।३; ४८।३७; ५७।१६; ९९।३९), पिधाय (अरण्य॰ ५५।३३; किष्किन्धा॰ ९।१९; युद्ध॰ ७६।५३), पिहितम् (किष्किन्धा॰ १०।२२; ५५।४), पिहिते (युद्ध॰ ७६।५२), पिनद्धाम् (सुन्दर॰ १५।२०) ।
महाभारत - पिनद्ध (आदि॰ १८४।२२; विराट॰ २।२७), पिहित (सभा॰ ४७।११), पिधाय (सभा॰ ८०।१२; वन॰ ४६।३६; २७८।३०, ३७; आश्वमे॰, पृष्ठ ६३५५), पिदधुः (वन॰ १६९।११; उद्योग॰ १२९।३२) सपिधानम् (विराट्॰ १५।१६), पिहिताः (विराट्॰ ४६।१८) ।

(ख) समान प्रसङ्ग में 'अपि' उपसर्ग के अल्लोप के पक्ष और विपक्ष दोनों में रामायण और महाभारत से एक-एक उदाहरण पूर्ण श्लोक सहित नीचे दिया जाता है ।
अहं त्ववगतो बुद्ध्या चिन्हस्तैर्भ्रातर हतम् ।
पिधाय च बिलद्वारं शिलया गिरिमात्रया ॥ रामा॰ (कि॰ ९।१९)
अपिधाय बिलद्वारं शैलशृङ्गेण तत् तदा ॥
तस्माद् देशादपाक्रम्य किष्किन्धां प्राविशं पुनः । रामा॰ (कि॰ १०।५, ६)
यहाँ 'पिधाय' और 'अपिधाय' दोनों का एक ही अर्थ 'बन्द करके' है ।
न मां मनुष्याः पश्यन्ति न मां पश्यन्ति देवताः ।
पापेनापिहितः पापः पापमेवाभिजायते ॥
यथा वार्धुषिको वृद्धिं दिनभेदे प्रतीक्षते ।
धर्मेण पिहितं पापं धर्ममेवाभिवर्धयेत् ॥ महा॰ (अनु॰ १६२।५५, ५६)
यहाँ 'अपिहित' और 'पिहित' दोनों का समान अर्थ है ।

(ग) अब 'अपि' के अल्लोप का एक उदाहरण ऐसा दिया जाता है जो रामायण और महाभारत में लगभग समान रूप में पाया जाता है -
मन्दप्रख्यायमानेन रूपेण रुचिरप्रभाम् ।
पिनद्धां धूमजालेन शिखामिव विभावसोः ॥ रामा॰ (सुन्दर १५।२०)
मन्दप्रख्यायमानेन रूपेणाप्रतिमेन ताम् ।
पिनद्धां धूमजालेन प्रभामिव विभावसोः ॥ महा॰ (वन॰ ६५।७) पूना संस्करण
गीताप्रेस संस्करण के महाभारत (वन॰ ६८।९) में 'पिनद्धां' के बदले 'निबद्धां' पाठ है । 'नह्' धातु से 'अपि' उपसर्ग के अल्लोप के विपक्ष में एक उदाहरण 'अपिनद्धानि' मिलता हैं
अभिजानामि पुष्पाणि तानीमानीह लक्ष्मण ॥
अपिनद्धानि वैदेह्या मया दत्तानि कानने । रामा॰ (अरण्य॰ ६४।२६, २७)

(घ) महाभारत में 'स्था' धातु से 'अधि' उपसर्ग के अल्लोप का उदाहरण 'धिष्ठित' शब्द बहुतायत में पाया जाता है । सभी पर्वों में कुल मिलाकर २५ बार 'धिष्ठित' शब्द आया है । ये सभी प्रसङ्ग नीचे दिये जाते हैं (देखें गीताप्रेस संस्करण, हिन्दी टीका सहित, ६ खण्डों में) -
धिष्ठितः (आदि॰ २२७।४२; द्रोण॰ १४६।४३; कर्ण॰ २४।४२; सौप्तिक २।१७; अनु॰ १४।२७४, १४।४०३) - पृष्ठ ६५०, ३५२३, ३८२१, ४३२८, ५४९७, ५५०५ ।
धिष्ठिता (उद्योग॰ १८६।२२) - पृ॰ २५२४
धिष्ठितम् (आदि॰ २।२९८; ८८।९; द्रोण॰ १००।३५; कर्ण॰ ५५।५; शल्य॰ १०।७; शान्ति २८१।७; अनु॰ १२।४०; १४।२४३; १४।४०३) - पृष्ठ ४०, २६९, ३३६२, ३९३५, ४१३८, ५१५३, ५४६६, ५४९५, ५५०५ ।
धिष्ठितौ (वन॰ १८५।२०; २३१।४७; शान्ति॰ ३३४।१९) - पृष्ठ १४७२, १६१२, ५३३१ ।
धिष्ठिताः (वन॰ २९।४१; कर्ण॰ ७९।४६; शान्ति॰ १५३।१७; १५३।९४) - पृष्ठ १०२७, ४०३०, ४८१८, ४८२३ ।
धिष्ठिताम् (आदि॰ ६९।२४) - पृष्ठ २०५
धिष्ठितानाम् (आदि॰ ५३।१३) - पृष्ठ १५०
वी॰ एस्॰ आप्टे के Practical Sanskrit English Dictionary में महाभारत के वन पर्व से उद्धृत निम्नलिखित श्लोकों में 'धिष्ठित' शब्द मिलता है (सन्दर्भ २३, पृष्ठ ८६२), जबकि गीताप्रेस संस्करण में 'विष्ठित' शब्द प्राप्त होता है -
शाल्वो वैहायसं चापि तत्पुरं व्यूह्य धिष्ठितः (महा॰ ३।१५।३)
उदक्रोशन् महाराज धिष्ठिते मयि भारत (३।२२।४)

(ङ) 'अधि' उपसर्ग के अल्लोप का एक भी उदाहरण हमें गीताप्रेस द्वारा प्रकाशित रामायण (हिन्दी टीका सहित) में नहीं मिला । परन्तु 'विष्ठित' शब्द कई स्थलों पर पाया जाता है, जिनमें कुछ नीचे दिये जाते हैं ।
विष्ठितः (सुन्दर ४६।३०; उत्तर॰ १६।३५; २३।४५; ७७।१०) - पृष्ठ ९८३, १४९५, १५१४, १६२८
विष्ठिता (अयो॰ ५८।३४) - पृष्ठ ३४८
विष्ठितम् (युद्ध॰ ८५।३२; उत्तर॰ २५।३; ३१।१८) - पृष्ठ १२२३, १५१७, १५३७
विष्ठिताः (बाल॰ ३५।११; ४३।१९; उत्तर १।७) - पृ॰ १०१, ११५, १४५३
विष्ठितान् (अयो॰ १६।३) - पृष्ठ २३२
अधिकतर स्थलों में 'विष्ठित' का एक पाठभेद 'धिष्ठित' भी रामायण की कई पाण्डुलिपियों में पाया जाता है । उदाहरण के लिए देखें निम्न स्थलों में ओरियेंटल इन्स्टिच्यूट, बड़ौदा से प्रकाशित रामायण का Critical Edition -
देवास्तत्र विष्ठिताः (बाल॰ ४२।९), पृष्ठ २४५-४६
विष्ठितो विमलेऽम्बरे (सुन्दर॰ ४४।२८), पृ॰ ३१६
विष्ठिताः प्रतिहारार्थं (उत्तर॰ १।६), पृ॰ ४
तेषामुपरि विष्ठितः (उत्तर॰ २३।३८), पृ॰ १५२
ददर्श विष्ठितं यज्ञं (उत्तर॰ २५।३), पृष्ठ १६३
वमन्तमिव विष्ठितम् (उत्तर॰ ३१।१६), पृष्ठ २१४
विष्ठितोऽस्मि सरस्तीरे (उत्तर॰ ६८।९), पृष्ठ ३९५

७. (क) स्मृति और पुराणों से 'धा' एवं 'नह्' धातुओं से 'अपि' उपसर्ग के अल्लोप के उदाहरण नीचे दिये जाते हैं । स्मृतियों में मनुस्मृति, पराशरस्मृति, नारद स्मृति, याज्ञवल्क्य स्मृति एवं बृहस्पतिस्मृति और पुराणों में विष्णु पुराण, मार्कण्डेय पुराण, श्रीमद्भागवत पुराण एवं अग्नि पुराण - इन्हीं ग्रन्थों का हमने अवलोकन किया है । इनमें 'गाह्' एवं 'क्री' धातुओं से 'अव' उपसर्ग के अल्लोप का उदाहरण नहीं मिला । 'वतंस' या 'अवतंस' शब्द भी नहीं मिला (संक्षिप्त शब्द - अ॰ पु॰ = अग्नि पुराण, भा॰ = श्रीमद्‍भागवत पुराण, मा॰ पु॰ = मार्कण्डेय पुराण, म॰ स्मृ॰ = मनुस्मृति) ।
पिधते (भा॰ १०।३७।२९; १०।८९।५२)
पिधाय (अ॰ पु॰ ८०।१०, ८१।६७, ९७।२९, २१४।२२; मा॰ पु॰ ३५।२८; भा॰ २।७।२९, ४।४।१७, १०।३०।२३, १०।७४।३९)
पिधान (अ॰ पु॰ ८१।६४) पिधातव्यौ (म॰ स्मृ॰ २।२००) पिधीयते (मा॰ पु॰ ३५।२९)
पिहित (भा॰ ११।३०।३८) पिहितः (भा॰ १०।६३।३९) पिहिता (भा॰ ११।४।१९)
पिहितान् (भा॰ २।७।३१) पिनद्धः (मा॰ पु॰ २३।१५) पिनद्धम् (भा॰ ११।८।३३)

(ख) 'स्था' धातु से 'अधि' उपसर्ग के अल्लोप का उदाहरण 'धिष्ठित' शब्द अग्नि पुराण (सन्दर्भ २४) और श्रीमद्‍भागवत पुराण (सन्दर्भ २५) में भी मिलता है ।
ज्योतिषामपि तज्ज्योतिस्तमसः परमुच्यते ।
ज्ञानं ज्ञेयं ज्ञानगम्यं हृदि सर्वस्य धिष्ठितम् ॥ (अ॰पु॰ ३८१।५१), पृष्ठ ५५७
गीता के श्लोक (१३।१७) में यही पाठ है, किन्तु वहाँ 'धिष्ठितम्' के बदले 'विष्ठितम्' शब्द प्राप्त होता है । देखें अनुच्छेद ५ (ग) भी ।
हृदि हृदि धिष्ठितम् (भा॰ १।९।४२), पृष्ठ ४९
न्यदहन्काष्ठ धिष्ठितम् (भा॰ १०।७।३३), पृष्ठ ५३१
अथ तं बालकं वीक्ष्य नेत्राभ्यां धिष्ठितं हृदि (भा॰ १२।९।३२), पृष्ठ ८३२

८. (क) अनार्ष साहित्य में साधारणतः 'तन्', 'गाह्' और 'क्री' धातुओं के 'अव' उपसर्ग और 'धा' एवं 'नह्' धातुओं से 'अपि' उपसर्ग के आदि अकार के लोप के उदाहरण पाये जाते हैं । इनमें से कुछ नीचे दिए जाते हैं ।
वतंस (शिशु॰ १०।६७, नैषध॰ ९।१४४, ११।८८)
वगाह्य (कु॰ १।१, रघु॰ १४।७६)
वक्रये (शाक॰ व्या॰ ३।२।५१); तुलना कीजिये - अवक्रये (हैम॰ ६।४।५३)
अवक्रयः (अष्टा॰ ४।४।५०)

पिहित (रघु॰ १।८०; शिशु॰ २०।१५) पिधाय (नैषध॰ १८।८२)
पिदधानम् (शिशु॰ ९।७६) पिधध्वम् (भट्टि॰ ७।६९) पिनह्य (भट्टि॰ ३।४७)
पिनद्धम् (शाकु॰ १।१९) अतिपिनद्धेन वल्कलेन (शाकु॰ १।१८ के बाद)

(ख) 'अपि' उपसर्ग के अल्लोप का एक मनोरञ्जक उदाहरण 'अपिहित' माघकृत शिशुपाल वधम् में मिलता है (सन्दर्भ २६, पृष्ठ ७२७) -
सकलापिहित स्वपौरुषो नियतव्यापदवर्धितोदयः ।
रिपुरुन्नत धीरचेतसः सततव्याधिरनीतिरस्तु ते ॥ (शिशु॰ १६।११)
यहाँ 'अपिहित' शब्द दो अर्थों में प्रयुक्त हुआ है । एक पक्ष में 'अपिहित' (= अपि+हित) का अर्थ हैं - 'तिरस्कृत' । दूसरे पक्ष में 'अपिहित' (=अ+पिहित) का अर्थ है - 'अतिरस्कृत' । इस दूसरे अर्थ में 'पिहित' शब्द, जो 'अपि' उपसर्ग के अकारलोप से प्राप्त होता है, में 'अ' उपसर्ग नकारात्मक अर्थ में लगाया गया है । 'शिशुपालवधम्' के श्लोक (१६।२) से (१६।१५) तक में शिशुपाल की तरफ से भेजे गये दूत के द्वारा श्रीकृष्ण भगवान् के समीप जाकर सभा में भिन्न अर्थयुक्त वचन कहने का वर्णन है । इन चौदहों श्लोकों में से प्रत्येक श्लोक से प्रिय और अप्रिय दोनों ही अर्थ निकलते हैं ।

९. श्री मृणाल कान्ति नाथ ने दो ऐसे उपसर्गों की चर्चा की है जिन्हें आज तक उपसर्ग के अन्तर्गत नहीं गिना गया है और न वैयाकरणों का ध्यान इस तरफ गया है । ये दो उपसर्ग हैं - 'अद्' और 'द्' (सन्दर्भ २७, पृष्ठ २१५-२१६) । अद् उपसर्ग का प्रयोग सम्पूर्ण संस्कृत साहित्य में सिर्फ 'अद्‍भुत' शब्द में मिलता है जबकि द् उपसर्ग का प्रयोग एकमात्र धातु 'त्सर्' (जो 'सर्' धातु में 'द्' उपसर्ग लगाने से बना है) में एवं इससे बने अन्य धातुरूपों और संज्ञारूपों में (पृष्ठ २१६-२१७) । अगर 'द्' को उपसर्ग मान लिया जाय तो लिट् प्रथम पुरुष एकवचन का रूप 'तत्सार' के बदले 'त्ससार' होगा ।

मृणाल जी के मत में 'द्' उपसर्ग 'अद्' उपसर्ग के अल्लोप से बना है - "The zero grade of ad upsarga is d." (पृष्ठ २१७, पं॰ १) ।

यद्यपि व्याकरण ग्रन्थों में 'अव' और 'अपि' उपसर्गों के ही अल्लोप का उल्लेख मिलता है, तथापि विष्णु धर्मसूत्र, रामायण, महाभारत, एवं पुराणों में 'अधि' उपसर्ग के अकारलोप के उदाहरण मिलते हैं । हिन्दी में 'भिज्ञ' और 'अभिज्ञ' दोनों का एक ही अर्थ में प्रयोग इस बात को सिद्ध करता है कि 'अभि' उपसर्ग के अकार का भी क्वाचित्क लोप होता है । संस्कृत साहित्य में 'अभि' के अकारलोप का एक भी उदाहरण हमारे देखने में नहीं आया ।

उपसंहार

उपर्युक्त विवेचन के बाद हम निम्नलिखित निष्कर्ष पर पहुँचते हैं -
१. 'अपि', और 'अभि' उपसर्गों के आदि अकार के लोप के उदाहरण उत्तरोत्तर कम संख्या में प्राप्त होते हैं ।
"श्री मृणाल कान्ति नाथ के मत में 'अद्' भी उपसर्ग है और इसके अल्लोप के उदाहरण 'त्सर्' धातु एवं इससे निर्मित अन्य शब्दों में मिलते हैं ।"

२. वैदिक संहिताओं में उपर्युक्त उपसर्गों के अल्लोप का कोई उदाहरण प्राप्त नहीं होता । अन्य वैदिक ग्रन्थों में सिर्फ 'अपि' उपसर्ग के अल्लोप के उदाहरण मिलते हैं (एकमात्र प्रयोग 'धिष्ठितम्' को छोड़कर) ।

३. साधारणतः 'अपि' उपसर्ग का अल्लोप 'धा' और 'नह्' धातुओं से एवं 'अव' उपसर्ग का अल्लोप 'तन्', 'क्री' और 'गाह्' धातुओं से होता है । 'अधि' उपसर्ग का अल्लोप 'स्था' धातु से और 'अभि' का क्वाचित्क अल्लोप 'ज्ञा' धातु से होता है ।

४. लौकिक संस्कृत साहित्य में 'धा' और 'नह्' धातुओं से सम्पूर्ण 'अपि' उपसर्ग की अपेक्षा इसके अल्लोप सहित प्रयोग ज्यादा होते हैं । किसी भी धातु से 'अव' उपसर्ग के अल्लोप का प्रयोग क्वाचित्क ही पाया जाता है ।

५. जैसा कि हेमचन्द्र ने कहा है - 'धातुनियमं न इच्छन्त्येके' - 'वलक्ष', 'वलम्ब', 'वतण्ड' जैसे क्वाचित्क प्रयोगों के उदाहरण क्रमशः 'लक्ष्', 'लम्ब', 'तण्ड्' धातुओं से एवं 'पित्तम्', 'पिपीलिका', 'पिप्लु', 'पिचण्ड', 'पिक' जैसे उदाहरण क्रमशः 'दो', 'पील्', 'प्लु', 'चण्ड्', 'कै' धातुओं से दिये जा सकते हैं ।

संक्षिप्त शब्दों की सूची
अना॰ अमृतनादोपनिषद्
अष्टा॰ अष्टाध्यायी
कु॰ कुमारसम्भवम्
तै॰ तैत्तिरीयोपनिषद्
नाप॰ नारदपरिव्राजकोपनिषद्
नैषध॰ नैषधमहाकाव्यम् (सं॰ हरगोविन्द शास्त्री)
भट्टि॰ भट्टिकाव्यम्
महा॰ महाभारत (गीता प्रेस)
मै॰ मैत्रायण्युपनिषद्
मैत्रि॰ मैत्र्युपनिषद्
रघु॰ रघुवंशम्
रामा॰ रामायण (गीता प्रेस)
वरा॰ वराहोपनिषद्
विध॰ विष्णुधर्मसूत्र
शि॰ शिवोपनिषद्
शाकु॰ अभिज्ञान शाकुन्तलम्
शिशु॰ शिशुपालवधम्
हेम॰ श्रीसिद्धहेमचन्द्र शब्दानुशासनम्

तालिका १: वैदिक ग्रन्थों में 'धा' और 'नह्' धातुओं से 'अपि'
उपसर्ग के अल्लोप के पक्ष और विपक्ष में कुल प्रयोग

---------------------------------------------------
वैदिक उपसर्ग+धातु अल्लोप के विपक्ष में अल्लोप के पक्ष में
ग्रन्थ कुल रूप कुल प्रयोग कुल रूप कुल प्रयोग
---------------------------------------------------
संहिता अपि+धा २६ १८९ --- ---
अपि+नह् ११ ३३ --- ---
---------------------------------------------------
ब्राह्मण अपि+धा १८ १०६ १ ५
अपि+नह् ५ ५ --- ---
---------------------------------------------------
आरण्यक अपि+धा ३ १९ १ २
अपि+नह् १ १ --- ---
---------------------------------------------------
उपनिषद् अपि+धा ५ ११ ४ ८
अपि+नह् --- --- --- ---
---------------------------------------------------
वेदाङ्गसूत्र अपि+धा २६ ४७* ९ १६
अपि+नह् ६ ९ २ २
---------------------------------------------------

*नोट - वैदिक - पदानुक्रम - कोष के वेदाङ्गसूत्र भाग में 'अपिदधाति' और 'अपिधाय' इन दो रूपों के सभी प्रयोग नहीं दिये गये हैं । अतः यहाँ कम से कम ४७ प्रयोग हैं, ऐसा समझना चाहिए ।

टिप्पणी -

१. रघु॰ १२।४१.

२. मल्लिनाथ सूरि ने महाकाव्यों की टीका करते समय बहुधा नाम सहित इसे उद्धृत किया है - देखें -नैषध॰ ४।८४, ७।९०, ११।१०९; शिशु॰ २।६८, ११।१४, ११।२९, १२।५१, १३।४, १५।३, १५।४१, १७।२१, १७।३१; रघु॰ ८।६८.

३. सुधाकर का काल गणरत्नमहोदधिकार वर्धमान (११०३-११५३ ई॰ के लगभग) से पहले है,क्योंकि वर्धमान ने इसके मत को उद्धृत किया है ।

४. सन्दर्भ १, पृ॰ १०४ में उद्धृत ।

५. कृञ् धातु से 'अव' और 'अपि' इन दोनों में से किसी भी उपसर्ग के अकारलोप का कोई उदाहरण हमारे देखने में नहीं आया । हो सकता है कि यह 'क्रीञ्' धातु का ही अपपाठ हो ।

सन्दर्भ -

१. पं॰ युधिष्ठिर मीमांसक - "संस्कृत व्याकरण शास्त्र का इतिहास", प्रथम भाग, रामलाल कपूर ट्रस्ट, बहालगढ़ १९८४ ई॰ ।

२. आख्यात चन्द्रिका - सम्पादक - वेंकटरंगनाथ स्वामी, चौखम्भा संस्कृत ग्रन्थमाला (ग्रं॰ सं॰ २२), काशी, १९०४ ई॰ ।

३. वैयाकरण सिद्धान्त कौमुदी (बालमनोरमा-तत्त्वबोधिनी सहिता) - सम्पादक - पं॰ गिरिधर शर्मा एवं परमेश्वरानन्द शर्मा, मोतीलाल बनारसीदास, १९८६ ई॰ ।

४. लघुशब्देन्दुशेखरः (अव्ययीभावान्तः) - सम्पादक - श्री नित्यानन्द पन्त, चौखम्भा संस्कृत संस्थान, काशी संस्कृत ग्रन्थमाला २७, १९७५ ई॰ ।

५. काशिकावृत्तिः (पदमञ्जरी एवं न्यास सहिता) - सम्पादक - स्वामी द्वारकादास शास्त्री एवं पं॰ कालिकाप्रसाद शुक्ल, तारा पब्लिकेशन्स, वाराणसी, १९६७ ई॰ ।

६. शृङ्गारप्रकाशः (महाराजाधिराज श्रीभोजदेव विरचितः) प्रथम भाग (१-८ प्रकाश), सम्पादक - जी॰ आर॰ जोस्यर्, मैसूर, १९५६ ई॰ ।

७. अमरकोश (क्षीरस्वामिकृत अमरकोशोद्घाटनम् नाम्नी टीका सहित) - सम्पादक - श्रीकृष्ण जी गोविन्द ओक, उपासना प्रकाशन, १६५ डी, कमलानगर, दिल्ली, १९८१ ई॰ (पुनर्मुद्रण) ।

८. रूपावतारः (धर्मकीर्ति विरचितः) - सम्पादक - म॰ रङ्गाचार्य, मद्रास, १९१२ ई॰ ।

९. माधवीया धातुवृत्तिः - सम्पादक - स्वामी द्वारिका दास शास्त्री, तारा बुक एजेन्सी, कमच्छा, वाराणसी, १९८७ ई॰ ।
१०. अमरटीकासर्वस्व (सर्वानन्दकृत) - सम्पादक - गणपति शास्त्री, त्रिवेन्द्रम ।

११. भट्टिकाव्यम् (१-४ सर्गाः) - सम्पादक - डॉ॰ रामअवध पाण्डेय, मोतीलाल बनारसीदास, १९७७ ई॰ ।

१२. प्रक्रियाकौमुदी (रामचन्द्र विरचिता) - सम्पादक - कमलाशंकर प्राणशंकर त्रिवेदी, भाण्डारकर ओरियेंटल रिसर्च इन्स्टिच्यूट, पुणे, १९२५ ई॰ ।

१३. पदचन्द्रिका (रायमुकुटकृता) - सम्पादक - श्री कालीकुमार दत्त, संस्कृत कालेज, कलकत्ता, प्रथम भाग १९६६ ई॰, द्वितीय भाग १९७३ ई॰, तृतीय भाग १९७८ ई॰ ।

१४. अमरकोषः (रामाश्रमी व्याख्यया विभूषितः) - सम्पादक - पं॰ हरगोविन्द शास्त्री, चौखम्भा संस्कृत संस्थान, वाराणसी, १९८२ ई॰ ।

१५. शाकटायन-व्याकरणम् (अमोघावृत्ति सहितम्)- सम्पादक - पं॰ शम्भुनाथ त्रिपाठी, भारतीय ज्ञानपीठ प्रकाशन, वाराणसी, १९७१ ई॰ ।

१६. सरस्वतीकण्ठाभरणम् (नारायण दण्डनाथ प्रणीतया हृदयहारिण्याख्यया व्याख्यया समेतम्), चतुर्थ खण्ड, सम्पादक - वी॰ ए॰ रामस्वामिशास्त्री, अनन्तशयन संस्कृत ग्रन्थावलि (ग्रन्थांक संख्या १५४), अनन्तशयन विश्वविद्यालय, १९४८ ई॰।

१७. श्री सिद्धहेमचन्द्र शब्दानुशासनम् (स्वोपज्ञ बृहद्वृत्ति तथा न्याससारसमुद्धार संवलितम्), सम्पादक - मुनि श्री वज्रसेन विजय जी, भेरुलाल कनैयालाल रिलिजियस ट्रस्ट, चन्दनबाला, बम्बई, १९८६ ई॰ ।

१८. शब्दानुशासनम् (मलयगिरि विरचितम् स्वोपज्ञवृत्तियुतम्), सम्पादक - पं॰ बेचरदास जीवराज दोशी, प्रकाशक - लालभाई दलपतभाई, भारतीय संस्कृति विद्यामन्दिर, अहमदाबाद, मार्च १९६७ ई॰ ।

१९. वैदिक-पदानुक्रम-कोष (संहिता भाग, ब्राह्मणारण्यक भाग, उपनिषद् भाग, वेदाङ्गसूत्र भाग), विश्वेश्वरानन्द वैदिक शोध संस्थान, होशियारपुर, १९४२-१९७३ ई॰ ।

२०. सामवेदीय ताण्ड्य महाब्राह्मणम् (सायणाचार्य विरचित भाष्य सहितम्), सम्पादक - श्री चिन्नस्वामिशास्त्री, प्रकाशक - जयकृष्णदास हरिदास गुप्त, प्रथम भाग - वि॰सं॰ १९९१, द्वितीय भाग - वि॰सं॰ १९९३ ।

२१. शाङ्खायनारण्यकम् - सम्पादक - भीमदेव शास्त्री, विश्वेश्वरानन्द वैदिक शोध संस्थान, होशियारपुर, १९८० ई॰ ।

२२. Sumitra Mangesh Katre – “A Dictionary of Panini Ganapatha”, Deccan College Postgraduate and Research Institute, Poona, 1971.

२३. V. S. Apte’s “The Practical Sanskrit-English Dictionary” (Enlarged Edition), Editors – P.K.Gode and C.G. Karve, Vol.II (ख-म), Prasad Prakashan, Poona, 1957.

२४. अग्नि-पुराण (मूलमात्र), सम्पादक - बलदेव उपाध्याय, चौखम्भा संस्कृत संस्थान, वाराणसी, १९६६ ई॰ ।

२५. श्रीमद्भागवतम् (मूलमात्रम्), सम्पादक - नारायण राम आचार्य 'काव्यतीर्थ', निर्णयसागर प्रेस, बम्बई, १९५० ई॰ ।

२६. शिशुपालवधम् (मल्लिनाथकृत संस्कृत टीका एवं हिन्दी टीका सहित), सम्पादक एवं हिन्दी टीकाकार - पं॰ हरगोविन्द शास्त्री, चौखम्भा विद्याभवन, वाराणसी, १९८४ ई॰ ।

२७. Mrinal Kanti Nath: “On Two Sanskrit Upsargas”, Journal of the Oriental Institute, Baroda, Vol. 35, Nos. 1-2, Sep.-Dec. 1985 issue, pp.215-218.

(वेदवाणी, आश्विन सं॰ २०५२ वि॰, अक्टूबर १९९५, वर्ष ४७, अंक १२, पृ॰ ११-२३ में प्रकाशित)

Friday, July 4, 2008

1. विश्रान्तविद्याधर -- व्याकरण या व्याकरणकर्त्ता ?

Synopsis

All the modern Indian scholars I have come across through references mention विश्रान्तविद्याधर as the name of a grammar written by वामन. But Dr. Kielhorn, by giving some arguments has tried to prove that विश्रान्तविद्याधर is the name or epithet of a man, not of grammar. In this paper some more citations are presented to establish Kielhorn's view.

Pt. Ambalal Shah has expressed his opinion and from the statements of many other scholars it can be inferred that विश्रान्तविद्याधर व्याकरण has not come down to us. But as per Pt. Gurupoda Haldar's information, an incomplete manuscript of it is preserved at Cambay.

* * * * * * * * * * * * * * * * * * * * * * * * * * * * * * * * * * * * * * * * * * * * *
गणरत्नमहोदधि की रचना के मुख्य आधारों में वर्धमान ने वामन के नाम का भी उल्लेख किया है (कारिका-२)-
"शालातुरीय-शकटांगज-चन्द्रगोमि-दिग्वस्त्र-भर्तृहरि-वामन-भोजमुख्याः ।" इसकी वृत्ति में वर्धमान आगे लिखते हैं - 'वामनो विश्रान्तविद्याधरव्याकरणकर्त्ता ।'
'विश्रान्तविद्याधर व्याकरणकर्ता' का अर्थ भारतीय विद्वानों के मत में 'विश्रान्तविद्याधर नामक व्याकरण का कर्त्ता' है, अर्थात् विश्रान्तविद्याधर एक व्याकरण का नाम है । परन्तु, डॉ॰ कीलहॉर्न के मत में विश्रान्तविद्याधर किसी व्याकरण का नाम नहीं, बल्कि एक व्यक्ति का नाम है ।

सर्वप्रथम हम भारतीय विद्वानों के मत प्रस्तुत करते हैं । पं॰ गुरुपद हालदार अपने 'व्याकरण दर्शनेर इतिहास' में लिखते हैं -
"चारिखनि ग्रन्थ वामन प्रणीत बलिया शुना जाय - काशिकावृत्ति (आंशिक), लिङ्गानुशासन, सवृत्तिकाव्यालङ्कारसूत्र एवं विश्रान्तविद्याधरव्याकरण ।" (पृष्ठ ४२६)
"वामनाचार्य प्रणीत विश्रान्तविद्याधरेर एक खण्ड हस्तलिखित प्रतिलिपि Cambay ते सुरक्षित आछे, एखन किन्तु अनेकेर पक्षे ग्रन्थ देखाइ असम्भव ।" (पृष्ठ ४५७)

पं॰ युधिष्ठिर मीमांसक 'संस्कृत व्याकरणशास्त्र का इतिहास' में लिखते हैं -
"वामन ने 'विश्रान्तविद्याधर' नाम का व्याकरण रचा था । इस व्याकरण का उल्लेख आचार्य हेमचन्द्र और वर्धमान सूरि ने अपने ग्रन्थों में किया है ।" (भाग १, पृष्ठ ६७०)

प्रो॰ के॰ वी॰ अभ्यङ्कर व्याकरण महाभाष्य (मराठी अनुवाद) के सातवें भाग में लिखते हैं -
"३६७ वामनाचे विश्रान्तविद्याधर व्याकरण
....................................
वामनाच्या विश्रान्तविद्याधर नांवाच्या व्याकरणाचा उल्लेख हैमशब्दानुशासन मध्ये मिळतो ।" (पृष्ठ ३८८)

श्री वाचस्पति गैरोला 'संस्कृत साहित्य का संक्षिप्त इतिहास' में लिखते हैं -
"संस्कृत साहित्य में वामन नाम के अनेक ग्रन्थकार हुए । 'विश्रान्तविद्याधर' नामक जैन व्याकरण का रचियता, प्रसिद्ध अलङ्कार शास्त्री और 'लिङ्गानुशासन' का रचयिता 'काशिका' का रचयिता चौथा ही वामन है ।" (पृष्ठ ३७०)

पं॰ अंबालाल शाह 'जैन साहित्य का बृहद् इतिहास' में लिखते हैं -
"वामन नामक जैनेतर विद्वान् ने 'विश्रान्तविद्याधर' व्याकरण की रचना की है, जो उपलब्ध नहीं है, परन्तु उसका उल्लेख वर्धमान सूरि रचित 'गणरत्नमहोदधि' (पृष्ठ ७२, ९२) में, और आचार्य हेमचन्द्र सूरि कृत 'सिद्धहेमचन्द्र शब्दानुशासन' (१।४।५२) के स्वोपज्ञ न्यास में मिलता है ।" (भाग ५, पृष्ठ ४८)
स्पष्ट है कि उनके द्वारा प्रयुक्त 'विश्रान्तविद्याधर व्याकरण' पद का अर्थ 'विश्रान्तविद्याधर का व्याकरण' या 'विश्रान्तविद्याधर द्वारा रचित व्याकरण' ऐसा अर्थ उपर्युक्त वाक्य में नहीं है, बल्कि 'विश्रान्तविद्याधर नामक व्याकरण' अर्थ ही उचित बैठता है ।

गणरत्नमहोदधि की कारिका-२ को उद्धृत कर डॉ॰ वी॰ राघवन् अपने लेख "How many grammars ?" में लिखते हैं -
In this verse, he mentions Panini..............., and in his Vrtti on the above, he adds शिवस्वामिन्, and also identifies वामन mentioned by him as the author of the grammar विश्रान्तविद्याधर........
The correct name of Vaman's work is विश्रान्तविद्याधर and not अविश्रान्त - as found in some mss." (p. 275)

डॉ॰ हर्षनाथ मिश्र 'चान्द्रव्याकरणवृत्तेः समालोचनात्मकमध्ययनम्' में लिखते हैं -
"चत्वारो वामनाः संस्कृतशास्त्रकर्तारो दृश्यन्ते । तत्र प्रथमो विश्रान्तविद्याधराऽऽख्यस्य जैन-व्याकरणस्य कर्ता ।" (पृ॰ २८)

डॉ॰ जानकी प्रसाद द्विवेदी ने 'कलाप व्याकरण्' में विश्रान्तविद्याधर नामक ग्रन्थ का उल्लेख किया है -
"विश्रान्तविद्याधर-सूत्रसारप्रक्रिया-पाणिनीयमतदर्पण-प्रक्रियारत्नमणिसूत्रसार-सूत्रप्रकाश-पदचन्द्रिका.....बालशिक्षा-शुद्धाशुबोधाख्यग्रन्थानामध्ययनादावल्पीयानपि न जातः समादरः ।" (प्रस्तावना, पृष्ठ १)

'संस्कृत के बौद्ध वैयाकरण' नामक पुस्तक के पृष्ठ ११२ पर वे लिखते हैं - 'विद्याधर व्याकरणकार आचार्य वामन (वि॰ सं॰ ४००-६००) ने विश्रान्त विद्याधर (पाठा॰ - अविश्रान्त विद्याधर) नामक व्याकरण की रचना की थी ।'

डॉ॰ भोला मिश्र अपने लेख 'बौद्ध भिक्षु धर्मकीर्ति का रूपावतार - एक अध्ययन' में लिखते हैं -
"कतिपय बौद्धभिक्षुओं द्वारा ऐन्द्र, चान्द्र, सामन्तभद्र, विश्रान्तविद्याधर, बालावबोध, अष्टधातु एवं मञ्जुश्रीशब्दलक्षण इत्यादि संस्कृत के स्वतन्त्र व्याकरणों की रचना की गई ।" (वेदवाणी, अप्रैल १९९७, पृष्ठ १४)

डॉ॰ कीलहार्न अपने लेख "Indragomin and other grammarians" में लिखते हैं (पृष्ठ १८१)
"Hemachandra mentions the views of other grammarians most frequently, but, unfortunately, instead of quoting those scholars by name, he introduces their statements by such vague expressions as कश्चित्, केचित्, एके, अन्ये, अपरे, etc. What grammarians were meant to be denoted by these terms I first learnt from the marginal notes in a MS. of a small portion of Hemachandra's grammar which is in my possession, and I subsequently descovered that the names there given have been taken from a commentary, called न्यास on Hemachandra's बृहद्वृत्ति. Of this न्यास I have now been able to read through a MS. of the Deccan College (No. 282 of 1873-74), which, I regret to say, does not go beyond the first पाद of अध्याय II of Hemachandra's grammar and from it I give the following names of grammarians or works on grammar, which Hemachandra is supposed to refer to."

इसके बाद वे अनेक नामों का उद्धरण देते हैं जिनमें एक नाम विश्रान्तविद्याधर भी है । आगे पृष्ठ १८२ के फुटनोट संख्या ४ में वे लिखते हैं -
"In the गणरत्नमहोदधि p.2, वामन is described as the author of the विश्रान्तविद्याधरव्याकरण; the same work mentions, p.167, a न्यास on the विश्रान्त [1], and p.131, a विश्रान्तन्यासकृत् [2] ...... In the न्यास, from which I have quoted in the above, विश्रान्तविद्याधर is certainly intended to be the name or the epithet of a man, not of a grammar; the name of the grammar appears to be विश्रान्त."

कीलहॉर्न ने उपर्युक्त जिस न्यास का उल्लेख किया है वह कनकप्रभसूरिकृत 'न्यासोद्धार' या 'न्याससारसमुद्धार' नामक टीका है जो हैमशब्दानुशासन की स्वोपज्ञ बृहद्वृत्ति पर लिखी गई है । बृहद्वृत्ति एवं इस न्यास का प्रकाशन सन् १९८६ में भेरुलाल कनैयालाल रिलिजीयस ट्रस्ट, बम्बई द्वारा तीन भागों में किया गया है । इससे विश्रान्तविद्याधर सम्बन्धी सभी उद्धरण नीचे दिये जाते हैं ।

१. सूत्र 'तृतीयस्य पञ्चमे' (१।३।१) पर बृहद्वृत्ति में आचार्य हेमचन्द्र लिखते हैं - "केचित् तु व्यञ्जनस्य स्थानेऽनुनासिके परे वाऽनुनासिकमिच्छन्ति, तस्य तु 'ह्रस्वान्ङ-ण-नो द्वे' (१।३।२७) इति द्वित्वं च नेच्छन्ति, तन्मते - त्वङूँ इति, त्वगूँ इति ।"
इस पर न्यायसारसमुद्धार में कनकप्रभसूरि लिखते हैं -
"केचित् त्विति - विश्रान्तविद्याधरादयः ।"

२. सूत्र 'व्योः' (१।३।२३) पर बृहद्वृत्ति - कश्चित् तु स्वरजयोरनादिस्थयोर्यकार-वकारयोर्घोषवत्यवर्णादन्यतोऽपि लोपमिच्छति - अध्यारूढ उम् - ईशम् अध्युः, स चासाविन्दुश्च - अध्विन्दुः । साधोरीः - श्रीः साध्वी, तस्या उदयः - साध्वुदय इत्यादि ।"
इस पर न्यास॰ - "कश्चित् त्विति - विश्रान्तविद्याधरः ।"

३. सूत्र 'ऋतो रः स्वरेऽनि' (२।१।२) पर बृहद्वृत्ति - अपरे त्वनि स्वरे सर्वत्र विकल्पं जश्-शसोस्तु नित्यं मन्यन्ते, तन्मते - प्रियतिस्रौ, प्रियतिसरौ; प्रियचतस्रौ, प्रियचतसरौ; प्रियतिस्रः, प्रियतिसुः; प्रियचतस्रः, प्रियचतसुः आगतं स्वं वा, इत्यादि । जश्-शसोस्तु - तिस्रः, चतस्रः, परमतिस्रः, परमचतस्रः, प्रियतिस्रः, प्रियचतस्रस्तिष्ठन्ति पश्य वेति नित्यमेव रत्वम् ।"
इस पर न्यास॰ - "अपरे तु इति - विश्रान्तविद्याधरादयः ।"

४. सूत्र 'कालाऽध्व-भाव-देशं वाऽकर्म चाकर्मणाम्' (२।२।२३) पर बृहद्वृत्ति - "अन्ये तु सकर्मकाणामकर्मकाणां च प्रयोगे कालाऽध्वभावानामत्यन्तसंयोगे सति नित्यं कर्मत्वमिच्छन्ति - मासमास्ते, दिवसं पचत्योदनम् ।"
इस पर न्यास॰ - "अन्ये त्विति - विश्रान्तविद्याधरादयः ।"

५. सूत्र 'अद् व्यञ्जने' (२।१।३५) पर बृहद्वृत्ति - "उत्तरत्र 'अनक्' (२।१।३६) इति वचनादिह साक एव विधिः ।"
इस पर न्यास॰ - "साक एव विधिरिति - विश्रान्तादौ - अन्वादेशे साकोनिरकश्चादेशविधानादिहैवमपि व्याख्या - साको यद्यादेशस्तदाऽन्वादेश एवेति निरकोऽन्वादेशेऽनन्वादेशे चोत्तरेणादादेशः सिद्धः ।"

६. सूत्र 'शकलकर्दमाद्वा' (६।२।३) पर न्यास॰ - "शकल-शकलं रक्तचन्दनं कर्बुरवर्णो वा, कर्द्दमस्तु मृद्विकारविशेषः स च पाण्ड्यमण्डले प्रसिद्ध इति विश्रान्तः ।"

अब हम श्री विजयलावण्यसूरि द्वारा सम्पादित हैमशब्दानुशासन से आचार्य हेमचन्द्र के स्वोपज्ञ 'शब्दमहार्णवन्यास' अपरनाम 'बृहन्न्यास' से उद्धरण प्रस्तुत करते हैं । सूत्र 'वाऽष्टन आः स्यादौ' (१।४।५२) पर बृहद्वृत्ति (तत्त्वप्रकाशिका) - "अन्यसम्बन्धिनोर्जश्शसोर्नेच्छन्त्येके, तन्मते - प्रियाष्टानस्तिष्ठन्ति, प्रियाष्ट्नः पश्येत्येव भवति । स्यादाविति किम् ? अष्टकः संघः, अष्टता, अष्टत्वम्, अष्टपुष्पी । केचित् तु सकार-भकारादावेव स्यादाविच्छन्ति ।"
इस पर बृहन्न्यास - "अन्यसम्बन्धिनोरित्येके - विश्रान्तविद्याधर इति । केचित् त्विति - स एव ।"

हैमशब्दानुशासन की उपर्युक्त टीकाओं के उद्धरणों से यह स्पष्ट है कि निश्चय ही विश्रान्तविद्याधर एक व्यक्ति का नाम है, व्याकरण का नहीं । फिर वर्धमान की उक्ति 'वामनो विश्रान्तविद्याधर व्याकरणकर्त्ता' से सामञ्जस्य कैसे स्थापित किया जाय ? हमें निम्नलिखित समाधान प्रतीत होता है । चार भिन्न-भिन्न वामन हुए हैं, ऐसा विद्वज्जन मानते हैं । अतः वर्धमान की उक्ति को अगर कुछ इस तरह लिखा जाय - 'वामनो विश्रान्तविद्याधरः, व्याकरणकर्त्ता' अर्थात् वामन व्याकरणकर्त्ता विश्रान्तविद्याधर हैं (वामन is same as विश्रान्तविद्याधर, the author of grammar), तो सामञ्जस्य बैठ जाता है ।

अन्त में हम हैमशब्दानुशासन की टीकाओं के सम्बन्ध में कीलहॉर्न द्वारा पूर्वोक्त लेख के अन्त में दी गयी टिप्पणी का उद्धरण देना उचित समझते हैं, क्योंकि उनकी यह टिप्पणी शोधकर्त्ताओं के लिए अभी भी लागू होती है -
"I would earnestly request my former colleagues, Peterson and Bhandarkar, who already have done so much for the preservation of Sanskrit MSS. to purchase as many commentaries on Hemachandra's work as they can lay hold of, because I believe that such commentaries will furnish many valuable notes on the history of Sanksrit grammar. If the information at my command be correct, there must still be in existence a बृहन्न्यास, called शब्दमहार्णव, a न्यास by धर्मघोष, one by रामचन्द्र, a लघुन्यास by कनकप्रभ, and similar works. They will probably not be pleasant reading, but if Professors Bhandarkar and Peterson will give me the chance, I will try to make the best of them."

टिप्पणी -
1. 'विश्रान्तन्यासस्तु किरात एव कैरातो म्लेच्छ इत्याह ॥' (कारिका १३०)
2. 'विश्रान्तन्यासकृत्त्वसमर्थत्वाद् दण्डपाणिरित्येव मन्यते ॥' (कारिका ९२)

सन्दर्भ ग्रन्थ -
१. Prof. F. Kielhorn: "Indragomin and other grammarians", Indian Antiquary, June 1886, pp.181-183.

२. श्रीगुरुपद हालदारः "व्याकरण दर्शनेर इतिहास", प्रथम खण्ड, प्रकाशक - श्री भारती विकाश हालदार, ४७ हालदार पाड़ा रोड, कालीघाट, कलकत्ता, १९४४ ई॰ (बङ्गाब्द १३५०), पृ॰ ६ + ८८ + ५६ + ७४८.

३. पं॰ युधिष्ठिर मीमांसकः "संस्कृत व्याकरणशास्त्र का इतिहास", प्रथम भाग, रामलाल कपूर ट्रस्ट, बहालगढ़, १९८४ ई॰।

४. प्रो॰ काशीनाथ वासुदेव अभ्यङ्करः "व्याकरण महाभाष्य (मराठी अनुवाद)", प्रस्तावना खण्ड, भाग ७, डेक्कन एजुकेशन सोसायटी, पुणे, १९५४ ई॰।

५. श्री वाचस्पति गैरोलाः "संस्कृत साहित्य का संक्षिप्त इतिहास", चौखम्भा विद्याभवन, वाराणसी, १९६० ई॰, पृ॰ १० + ९४४.

६. पं॰ अम्बालाल शाहः "जैन साहित्य का बृहद् इतिहास", भाग ५ (लाक्षणिक साहित्य), पार्श्वनाथ विद्याश्रम शोध संस्थान, जैनाश्रम, हिन्दू यूनिवर्सिटी, वाराणसी, १९६९ ई॰।

७. Dr V. Raghavan: "How many grammars ?", Charudev Shastri Felicitation Volume, 1974, pp.271-278.

८. डॉ॰ हर्षनाथ मिश्रः "चान्द्रव्याकरणवृत्तेः समालोचनात्मकमध्ययनम्", श्री लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विद्यापीठ, नई दिल्ली, १९७४ ई॰ ।

९. डॉ॰ जानकी प्रसाद द्विवेदीः "कलापव्याकरणम्", केन्द्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान, सारनाथ, वाराणसी, १९८८ ई॰ ।

१०. डॉ॰ भोला मिश्रः "बौद्ध भिक्षु धर्मकीर्ति का रूपावतार - एक अध्ययन", वेदवाणी, अप्रैल १९७७, पृ॰ १४-१८ ।

११. "श्रीसिद्धहेमचन्द्रशब्दानुशासनम्" [स्वोपज्ञ बृहद्वृत्ति तथा न्याससारसमुद्धार (लघुन्यास) संवलितम् ], सम्पादक - मुनि श्री वज्रसेन विजय जी, भेरुलाल कनैयालाल रिलिजियस ट्रस्ट, चन्दनबाला, बम्बई, १९८६ ई॰ । (तीन भागों में)

१२. "श्रीसिद्धहेमचन्द्रशब्दानुशासनम्" [स्वोपज्ञ तत्त्वप्रकाशिका, शब्दमहार्णवन्यास तथा श्री कनकप्रभसूरि रचित न्याससारसमुद्धार संवलितम् ], सम्पादक - श्री विजयलावण्य सूरि, श्री राजनगरस्था जैनग्रन्थप्रकाशक सभा, १९५६ ई॰ । (भाग १)

(वेदवाणी, पौष सं॰ २०५४ वि॰, जनवरी १९९८, वर्ष ५०, अंक ३, पृ॰ १८-२३ में प्रकाशित)

Sunday, April 20, 2008

10. गुजराती संस्करण में परिवर्तित आठ स्वरसूत्रों पर विचार

Synopsis
In this article eight such sutras of SKA dealing with the accent rules are discussed, whose readings are perfectly correct in the Madras edition, but which have been blunderingly modified in the Gujarati edition. The reading of all these sutras from both the editions are listed in the Table at the end.

इस लेख में सरस्वतीकण्ठाभरण के आठवें अध्याय के स्वर प्रकरण के ऐसे आठ सूत्रों की चर्चा की जायगी जिनके पाठ मद्रास संस्करण में बिलकुल सही हैं, किन्तु गुजराती संस्करण में इन सूत्रों के रूप बदल देने से अशुद्धियाँ आ गयी हैं । इसके बारे में पूर्व सूचना वेदवाणी के जुलाई १९९६ अङ्क के पृष्ठ ९ पर दी गयी थी ।

सर्वप्रथम हम भोजसूत्र 'हियासामः' (८।३।११) पर विचार करते हैं । इसे बदलकर गु॰सं॰ में 'हिमारण्याभ्याम्' (८।३।१३) कर दिया गया है जिसकी वृत्ति इस प्रकार दी गयी है -

"सूत्रार्थः (स्वरविषये) हिम अरण्य इत्येताभ्यां परतः ङीप् प्रत्यय उदात्तो भवति ।
अर्थः - हिम अने अरण्य शब्दनो लागतो ङीष् प्रत्यय उदात्त बने छे; आ प्रत्ययनी पहेलां आनुक् (= आन्) आगम लागे छे ।"

सूत्रार्थ में 'ङीप्' छपा है जबकि गुजराती अर्थ में 'ङीष्' । 'ङीप्' छपाई सम्बन्धी अशुद्धि है । भोजसूत्र 'हिमारण्याभ्यां महत्त्वे' (३।४।८७) पर दण्डनाथवृत्ति में ङीष् प्रत्यय का ही विधान पाया जाता है । ङीष् प्रत्यय को उदात्त करने के लिए 'हिमारण्याभ्याम्' जैसे सूत्र की जरुरत नहीं है, क्योंकि प्रत्ययस्वर से ही ङीष् उदात्त हो जायगा ।

पाणिनि-भोज सूत्रानुक्रमणिका तैयार करते समय जब हम पाणिनिसूत्र 'यासुट् परस्मैपदेषूदात्तो ङिच्च' (पा॰ ३।४।१०३), अनु॰ – लिङः’, के सङ्गत भोजसूत्र की जाँच कर रहे थे तो एक सूत्र तो यह मिला -
लिङो यासुट् ङिच्च ॥३।१।२८॥, अनु॰ - परस्मैपदानाम् ।

पाणिनि सूत्र ३।४।१०३ में जो यासुट् (=यास्) को उदात्त कहा गया है उसका विधान सरस्वतीकण्ठाभरण के आठवें अध्याय में हमें केवल 'हियासामः' (=हि+यास् +आम्+जस्) में मिला ।

अब इस बात पर विचार करें कि भोज ने 'हि' ('सिप्' के स्थान पर लोट् लकार में प्रयुक्त एवं 'हि' के स्थान पर प्रयुक्त होने से 'धि' भी) को उदात्त बनाने के लिए जो प्रावधान किया है वह जरूरी है क्या ? इसके बारे में महाभाष्य, काशिका, न्यास या पदमञ्जरी में कोई उल्लेख नहीं पाया जाता । परन्तु अष्टाध्यायी के अपने जर्मन अनुवाद 'Panini's Grammatik' में बोटलिंक महोदय सूत्र ६।४।१०३ के अन्तर्गत लिखते हैं -

"अङितश्च ॥१०३॥
Aber auch dann, wenn diese Personalendung kein Stummes ङ् hat.
रारन्धि, यन्धि, युयोधि. Nach 3.4.88 kann हि in Veda auch पित् sien; ist es पित्, so ist es nach 1.2.4 nicht ङित्. Da es in den angeführten Beispielen nicht ङित् ist, erfahrt die Wurzel keine Schwachung, wird sogar verstärkt. Trotz पित् Oxytona !"

यहाँ यह स्पष्ट नहीं है कि बोटलिंक ने उपर्युक्त उदाहरणों में 'हि' के पित् होते हुए भी इसे उदात्त (Oxytone)कैसे माना है । जब तक स्पष्ट रूप से इस बात का प्रावधान नहीं किया जाता कि 'हि' पित् होते हुए भी उदात्त होगा, तब तक सूत्र 'अनुदात्तौ सुप्पितौ' (पा॰ ३।१।४) लागू होगा । प्रतीत होता है कि उन्होंने उपर्युक्त वचन वैदिक साहित्य में प्राप्त स्वर के आधार पर दिया है । इस बात के स्पष्टीकरण एवं विशेष चर्चा के लिए मैंने वैदिक विशेषज्ञ डॉ॰ रविप्रकाश आर्य, रोहतक को पत्र लिखा । उन्होंने १६ जून १९९८ के पत्र में जवाब दिया -

"You are correct in your observations........ Bohtlingk's inference of oxytone पित् is based on examples and not that he could understand Panini. In the present case the accent rule has to be supplemented in order to be more specific and precise."

'आम्' का प्रावधान अष्टाध्यायी एवं सरस्वतीकण्ठाभरण में निम्नलिखित स्थलों पर प्राप्त होता है –

---------------------------------------------------
पाणिनि सूत्रपाठ सरस्वतीकण्ठाभरण सूत्रपाठ
---------------------------------------------------
कास्प्रत्ययादाममन्त्रे लिटि अनेकाचो लिट आङ्कृभ्वस्तीनां च लिट्यनुप्रयोगः
(३।१।३५) (१।३।६९)

आमेतः (३।४।९०) आमेतः (३।१।२०)

स्वौ ...... ङसोसाम् प्रातिपादिकात् स्वौ..... ङ्सोसां.....
(४।१।२) (३।१।१५६)

किमेत्तिङव्ययघादाम्वद्रव्यप्रकर्षे किमेत्तिङव्ययेभ्यः आभ्यामामद्रव्ये
(५।४।११) (५।३।७८)

चतुरनडुहोरामुदात्तः (७।१।९८) आमनडुहो वा (६।४।४९)
हियासामः (८।३।११)

ङेराम् नद्याम्नीभ्यः (७।३।११६) ङेरामाडादिभ्यः (७।२।५६)
---------------------------------------------------

इन भिन्न स्थलों पर प्रयुक्त 'आम्' में से पा॰ ७।१।९८ में स्पष्टरूप से 'आम्' को उदात्त कहा गया है । अतः सङ्गत स॰कं॰ सूत्र ६।४।४९ में प्रयुक्त 'आम्' को उदात्त करने के लिए आठवें अध्याय में एक सूत्र की जरूरत है जो 'हियासामः' से प्राप्त होता है । कुछ अन्य स्थलों में प्रयुक्त आम् की स्वरसिद्धि नहीं हो पाती जिसका उल्लेख महाभाष्य में पाया जाता है ।

सूत्र 'गतिकारकोपपदात् कृत्' (पा॰ ६।२।१३९) के सङ्गत सूत्र स॰कं॰ में 'पथ्युपपदकारकेभ्यः' एवं 'उत्कृत्योवाश्रमः' (८।४।१५५-१५६) हैं । ये दोनों सूत्र भ्रष्ट प्रतीत होते हैं । अगर पूर्वोक्त पा॰ सूत्र के सङ्गत सूत्र को 'गत्युपपदकारकेभ्यः कृत्' स्वीकार किया जाय तो महाभाष्य की निम्नलिखित टिप्पणी लागू होगी ।

"यदि कृद्‌ग्रहणं क्रियते आमन्ते स्वरो न प्राप्नोति । प्र॒प॒च॒ति॒तराम् । प्र॒ज॒ल्प॒ति॒त॒राम् ।" कृद्‌ग्रहण से आमन्त को अन्तोदात्त प्राप्त नहीं होता अर्थात् यह तद्धित प्रत्यय 'आम्' उदात्त नहीं हो पाता है । स्वरसिद्धान्तचन्द्रिकाकार लिखते हैं -

"कृद्‌ग्रहणे 'प्रपचतितराम्' इत्यादौ आमन्तेन गतिसमासे तस्य अकृदन्तत्वाद् अयं स्वरो न स्यात् । ततश्च अव्ययपूर्वपदप्रकृतिस्वरेण आद्युदात्तत्वप्रसंगः ।" परन्तु अन्तोदात्त इष्ट है । अतः अगर कृद् ग्रहण किया गया तो 'प्रपचतितराम्' इत्यादि में 'आम्' को उदात्त सिद्ध करने के लिए अलग सूत्र की जरूरत है । [2] स॰कं॰ में यह सूत्र 'हियासामः' से प्राप्त हो जायगा ।

'प्रपचतितराम्' इत्यादि में 'प्र' के निघात (अनुदात्त) के लिए भी 'आम्' को उदात्त बनाने की जरूरत है । सूत्र 'तिङि चोदात्तवति' (पा॰ ८।१।७१), जिसका सङ्गत भोजसूत्र 'तिङ्युदात्तवति' (८।३।२४७) है, पर भाष्यकार लिखते हें - "यदि तिङ्ग्रहणं क्रियते, आमन्ते न प्राप्नोति । प्रपचतितराम्, प्रजल्पतितराम् ।" आमन्त के साथ गतिसमास करने पर यदि तिङ्ग्रहण न किया जाय तो भी गतिनिघात (अर्थात् 'प्र' को अनुदात्त) प्राप्त नहीं होता है जैसा कि काशिकाकार स्पष्ट करते हैं - "आमन्ते तर्हि न प्राप्नोति - प्रपचतितराम्, प्रपचतितमाम् । अत्र केचिदामन्तेन गतेः समासं कुर्वन्ति । तेषामव्ययपूर्वपदप्रकृतिस्वरत्वे सत्यक्रियमाणेऽपि तिङ्ग्रहणे परमनुदात्तवद् भवतीति गतिनिघातो नैव सिध्यति ।" अतः आमन्त के साथ गतिसमास करने पर गतिनिघात प्राप्त हो, इसके लिए 'आम्' को उदात्त बनाने की जरूरत है ।

लिट् या अन्य लकार परे रहते जो 'आम्' प्रत्यय आता है वह उदात्त होता है - यत्प्र॑कार॒याञ्च॑कार । चक्षु॑ष्कामं याज॒याञ्च॑कार । अभ्युत्साद॒या॑म॒कः (म॰सं॰ १।६।५) । पा॒व॒यांक्रिया॒त् (मै॰सं॰ २।१।३) । वि॒दाम॑क्र॒न् (तै॰सं॰ ३।५।१०) । पर इस 'आम्' की उदात्तत्व-सिद्धि के लिए अलग से सूत्र की जरूरत नहीं । अन्य स्वरसूत्रों से भी काम चल जायगा - देखें 'आमः' (पा॰ २।४।८१) पर महाभाष्य एवं अधिक स्पष्टीकरण के लिए प॰ युधिष्ठिर मीमांसक कृत हिन्दी व्याख्या ।

सुप् 'आम्' (षष्ठी बहुवचन) उदात्त भी होता है (सुप्येकाचोऽनाट्टादयः ८।३।३८) और अनुदात्त भी (सुप्पितौ ८।३।६) । अतः इसमें 'हियासामः' लागू नहीं होता ।

अब हम भोजसूत्र 'असंख्याव्ययादेरूधसो ङीप्' (८।३।१२) पर विचार करते हैं । इसे गु॰सं॰ में बदलकर 'बहुव्रीहेः संख्यादेरूधसो ङीप्' (८।३।१४) के लिए भोज ने लौकिक भाग में एक ही सूत्र 'ऊधसो नश्च (३।४।२३), अनु॰ - बहुव्रीहेः, ङीप्, स्त्रियाम् ।' बनाया है । पाणिनि सूत्र ४।१।२५-२६ से स्पष्ट है कि पाणिनि मुनि संख्या और अव्यय आदि में न होने पर ही 'ऊधस्' से ङीष् (अर्थात् उदात्त) प्रत्यय का विधान करते हैं । भोजसूत्र ३।४।२३ सामान्य रूप से ऊधस् को ङीप् (अर्थात् अनुदात्त) प्रत्यय विधान करता है । अतः उपर्युक्त दशाओं में जहाँ पाणिनि सूत्र ङीष् प्रत्यय का विधान करके अन्तोदात्त करता है, वहाँ भी स॰कं॰ ३।४।२३ से ङीप् के अनुदात्त होने से अन्तानुदात्त प्राप्त होगा । इसलिए संख्या और अव्यय जहाँ आदि में नहीं हो, ऐसे ऊधस् से बने बहुव्रीहि समास में ङीप् प्रत्यय को उदात्त करने के लिए स॰कं॰ में अलग सूत्र की जरूरत है । भोज ने इसके लिए आठवें अध्याय में निम्नलिखित सूत्र का विधान किया है –
असंख्याव्ययादेरूधसो ङीप् ॥८।३।१२॥ उदात्तः ।

यहाँ 'बहुव्रीहेः' शब्द जोड़ने की जरूरत नहीं है । प्रसङ्गवश यह स्पष्ट है । अब देखिए गु॰सं॰ में सङ्गत सूत्रपाठ एवम् उसकी व्याख्या -

"बहुव्रीहेः सख्यादेरूधसो ङीप् ॥८।३।१४॥
सूत्रार्थः - (स्वरविषये) संख्यादेः अव्ययादेः ऊधस्शब्दान्तात् बहुव्रीहेः स्त्रियां ङीप् प्रत्यय उदात्तो भवति ।"

स्पष्ट है कि गु॰सं॰ का सूत्र पाणिनिसूत्र के ठीक विपरीत कार्य का विधान करता है ।

अब हम भोजसूत्र 'स्त्रियां क्यपः' (८।३।२६) पर विचार करते हैं जिसे गु॰सं॰ में बदल कर 'व्रजयजोः स्त्रियां क्यपः' (८।३।२६) कर दिया गया है । पाणिनि सूत्र 'व्रजयजोर्भावे क्यप्', 'संज्ञायाम् समज-निषद-निपद-मन-विद-षुञ्-शीङ्-भृञिणः', 'कृञः श च' (पा॰ ३।३।९८-१००) में 'स्त्रियाम्' एवम् 'उदात्तः' की अनुवृत्ति क्रमशः सूत्र ९४ एवं ९६ से आती है । 'क्यप्' की अनुवृत्ति सूत्र संख्या १०० तक जाती है । अतः क्यप् प्रत्यय इन तीनों सूत्रों में उदात्त है, न कि केवल सूत्र ९८ के लिए । भोज ने सङ्गत क्यप् प्रत्यय का प्रावधान सूत्र २।४।१२६-१३१ में किया है । इन सभी सूत्रों में आये हुए क्यप् प्रत्यय को उदात्त करने के लिए भोज ने 'स्त्रियां क्यपः' सूत्र बनाया है ।

पाणिनिसूत्र 'भवतष्ठक्छसौ' (पा॰ ४।२।११५) के अनुसार भवत् (त्यदादिगण में पठित) से शैषिक ठक् प्रत्यय होता है । ‘कितः’ (पा॰ ६।१।१६५) से ठक् प्रत्ययान्त शब्द 'भावत्कः' अन्तोदात्त होता है । भोजसूत्र 'भवतो दश्च', 'ठञ् च' (४।३।४२-४३) से 'भावत्कः' ठञ्प्रत्ययान्त हो जाता है और 'ञ्नित्यादिर्नित्यमलुमति' (८।३।७६) से आद्युदात्त प्राप्त होता है, परन्तु अन्तोदात्त इष्ट है । अतः इसके लिए अलग सूत्र की आवश्यकता है । अगर भोज ने 'ठक् च' (४।३।४३) सूत्र बनाया होता तो 'भवतष्ठकः' जैसे सूत्र की जरूरत ही नहीं पड़ती, क्योंकि भोजसूत्र 'तद्धितस्य कितः' (८।३।३०) से ही 'भावत्कः' अन्तोदात्त हो जाता है । अतः मद्रास संस्करण का सूत्र 'भवतष्ठञः' (८।३।३२) सही है ।

अब हम भोजसूत्र 'तसादिश्चेदमः' (८।३।४४), अनु॰ - अशिसुट्, उदात्तः’ पर विचार करते हैं । यह निम्नलिखित पाणिनिसूत्र पर आधारित है -
ऊडिदंपदाद्यप्पुम्रैद्युभ्यः ॥६।१।१७१॥ असर्वनामस्थानम्, विभक्तिः, उदात्तः ।

पाणिनि मुनि ने विभक्ति की परिभाषा दो सूत्रों से दी है -
विभक्तिश्च ॥१।४।१०३॥ सुपः, तिङः ।
प्राग्दिशो विभक्तिः ॥५।३।१॥

इस दूसरे सूत्र पर निम्नलिखित भाष्य पाया जाता है -
"विभक्तित्वे किं प्रयोजनम् ।............
इदमो विभक्तिस्वरश्च ॥३॥
इदमो विभक्तिस्वरश्च प्रयोजनम् । इतः । इह । इदमस्तृतीयादिर्विभक्तिरुदात्ता भवतीत्येष स्वरः (पा॰ ६।१।१७१) सिद्धो भवति ।"

स॰कं॰ में पा॰सू॰ १।४।१०३ का सङ्गत सूत्र 'तिङ् सुपो विभक्तिः' (१।१।१९) है, किन्तु पा॰सू॰ ५।३।१ का परित्याग किया गया है । अतः अष्टाध्यायी में सूत्र ५।३।१ के बाद 'दिक्' शब्द के पहले-पहले तक जो तासिलादि प्रत्ययों की भी विभक्ति संज्ञा की गई है, उसका उपर्युक्त वार्त्तिक में प्राप्त भाष्य के अनुसार इदम् के विभक्ति-स्वर का प्रावधान स॰कं॰ में न केवल तृतीयादि सुप् विभक्ति को बल्कि तसादि (स॰कं॰ में 'तसिल्' के बदले 'तस्' प्रत्यय पठित है) प्रत्ययों को भी उदात्त स्वर प्राप्त कराने के लिए भोज ने 'तसादिश्चेदमः' सूत्र रचा है । चकार से 'शि' और 'सुट्' के अतिरिक्त सुप् विभक्ति को भी उदात्त प्राप्त होगा । गु॰सं॰ में इस सूत्र को बदलकर 'शसादिश्चे-दमः' कर दिया गया है । 'अशिसुट्' की अनुवृत्ति आने से 'शसादि' कहने की जरूरत ही नहीं है, क्योंकि 'सुट्' को छोड़कर अन्य 'शसादि' ही बचते हैं ।

अब भोजसूत्र 'सोदरद्यत्' (८।३।१०१) पर विचार करें । गु॰सं॰ में इसे बदलकर 'सोदराद् यः' (८।३।१०५) कर दिया गया है जिसकी वृत्ति इस प्रकार है –
'(स्वरविषये) सोदरशब्दात् (सप्तमीसमर्थात् शयित इत्यर्थे) यः प्रत्यय उदात्तो भवति ।'

यदि भोज ने 'सोदर' शब्द से 'यः' प्रत्यय का प्रावधान किया होता तो स्वरसिद्धि के लिए अलग से आठवें अध्याय में सूत्र की जरूरत ही नहीं पड़ती; प्रत्ययस्वर से ही 'सोदर्यः' शब्द अन्तोदात्त हो जाता । परन्तु स॰कं॰ में 'सोदर' से यत् प्रत्यय निम्नलिखित सूत्रों से प्राप्त होता है -

समानोदरे शयिते यत् ॥४।४।१८०॥
उदरे वा ॥६।२।१२४॥ ये, समानस्य, सः, उत्तरपदे ।

इस दूसरे सूत्र पर दण्डनाथवृत्ति इस प्रकार है -
"उदरशब्दे यत्प्रत्ययान्त उत्तरपदे परतः समानशब्दस्य सादेशो वा भवति । समानोदरे शयितः सोदर्यः समानोदर्यः । 'समानोदरे शयित' इति यत् ।"

'तित् स्वरितम्' (स॰कं॰ ८।३।५९) से यत् प्रत्यय को स्वरित होता है, परन्तु यहाँ उदात्त इष्ट है । इसलिए 'सोदर्यः' की स्वरसिद्धि के लिए 'सोदराद् यत्' जैसे सूत्र की जरूरत है । स्पष्ट है कि गु॰सं॰ में पाणिनिसूत्र 'सोदराद्यः' (४।४।१०९) को जबरदस्ती थोपा गया है ।

अब हम भोजसूत्र 'अपूतक्रतोर्ङ्यामैत्' (८।३।१०२), अनु॰ - उदात्तः, पर विचार करते हैं । यह सूत्र निम्नलिखित पाणिनि सूत्रों पर आधारित है -

पूतक्रतोरै च ॥४।१।३६॥ अनुपसर्जनात्, स्त्रियाम्, ङीप् ।
वृषाकप्यग्नि-कुसित-कुसीदानामुदात्तः ॥४।१।३७॥ ऐ, अनुपसर्जनात्, स्त्रियाम्, ङीप् ।
मनोरौ वा ॥४।१।३८॥ उदात्तः, ऐ, अनुपसर्जनात्, स्त्रियाम्, ङीप् ।

इन पाणिनिसूत्रों में पूतक्रतु, वृषाकपि, अग्नि, कुसित, कुसीद एवं विकल्प से मनु को ऐकारादेश कहा है, किन्तु उदात्त ऐ 'पूतक्रतु' को छोड़कर बाकी सभी में कहा है । भोज ने स॰कं॰ के लौकिक भाग में उपर्युक्त पाणिनिसूत्रों के लिए निम्नलिखित सूत्र दिये हैं -

पूतक्रतु-वृषाकप्यग्नि-कुसित-कुसीदानामै च ॥३।४।८१॥
मनोरौ च वा ॥३।४।८२॥

'ऐ' को उदात्त बनाने के लिए भोज ने आठवें अध्याय में उपर्युक्त सूत्र दिया है जो सही है । गु॰सं॰ में इसे बदलकर 'पूतक्रतोर्ङ्यामैत्' (८।३।१०६) कर दिया गया हे, इसका सूत्रार्थ एवं व्याख्या निम्नलिखित हैं -

"(स्वरविषये) पूतक्रतुशब्दस्य ङीप्रत्यये परतः स्त्रियां य ऐकार अन्तादेश स उदात्तो भवति ।
उदा॰ - पूतक्रतायी, पूतक्रतायै । अहीं पूतक्रतु शब्दने पूतक्रतोः स्त्री अे अर्थमां ङीप् प्रत्यय लागतां पूतक्रतायी शब्द बने छे, अने अे प्रत्ययना स्थाने ऐकारादेश थतां पूतक्रतायै शब्द बने छे ।"

न केवल उपर्युक्त सूत्र के मामले में बल्कि 'पूतक्रतायै' की रूपसिद्धि में भी सम्पादक महोदय भ्रान्त प्रतीत होते हैं । 'पूतक्रतायै' शब्द 'पूतक्रता' से बनता है, न कि 'पूतक्रतायी' से । सूत्र में जो ऐकारादेश कहा गया है वह भोजसूत्र 'षष्ठयान्तस्य' (१।२।३०) से 'पूतक्रतु' के अन्तिम अल् 'उ' के स्थान में होता है, न कि प्रत्यय के ।

भोजसूत्र 'अनिविभ्यामन्तः' (८।४।२०४) को समझने के लिए पाणिनिसूत्र और भोजसूत्र को हम साथ-साथ रखते हैं ।
 
---------------------------------------------------
पा॰ सू॰ स॰ कं॰ सू॰
---------------------------------------------------
वनं समासे ॥६।२।१७८॥ वनं समासे ॥८।४।२०२॥
अन्तः ॥६।२।१७९॥ अन्तरश्च ॥८।४।२०३॥

अन्तश्च ॥६।२।१८०॥ अनिविभ्यामन्तः ॥८।४।२०४॥
न निविभ्याम् ॥६।२।१८१॥
---------------------------------------------------

पाणिनिसूत्र ६।२।१८०-१८१ पर काशिकावृत्ति इस प्रकार है -

"अन्तश्च (६।२।१८०) - अन्तश्शब्दश्चोत्तरपदमुपसर्गादन्तोदात्तं भवति ।
प्रा॒न्तः । पर्यन्तः । बहुव्रीहिरयं प्रादिसमासो वा ।
न निविभ्याम् (६।२।१८१) - नि वि इत्येताभ्यामुत्तरोऽन्तश्शब्दो नान्तोदात्तो भवति । न्य॑न्तः । व्य॑न्तः ।"

भोज ने एक ही सूत्र ८।४।२०४ में पाणिनि के दोनों सूत्रों ६।२।१८०-१८१ को समा लिया है । डॉ॰ कंसारा के भोजसूत्र ८।४।२०४ को पाणिनिसूत्र ६।२।१८१ जैसा बना दिया है, जिससे पा॰ सू॰ ६।२।१८० का सङ्गत सूत्र गु॰ सं॰ से गायब हो गया है ।
भोजसूत्र 'अनिविभ्यामन्तः' का अर्थ है - 'नि' और 'वि' को छोड़कर अन्य उपसर्ग से उत्तरपद में आये अन्तशब्द को अन्तोदात्त होता है । उदा॰ - प्रा॒न्तः । प॒र्य॒न्तः ।
अनिविभ्यामिति किम् ? न्य॑न्तः । व्य॑न्तः ।

तालिकाः मद्रास संस्करण के शुद्ध स्वर सूत्र जो गुजराती
संस्करण में परिवर्त्तित एवम् अशुद्ध हैं ।
---------------------------------------------------
क्र॰सं॰ म॰ सं॰ में सूत्रपाठ गु॰ सं॰ में सूत्रपाठ
---------------------------------------------------
१. हियासामः ॥८।३।११॥ हिमारण्याभ्याम् ॥८।३।१३॥
२. असंख्याव्ययादेरूधसो ङीप् बहुव्रीहेः संख्यादेरूधसो ङीप् ॥८।३।१४॥
॥८।३।१२॥
३. स्त्रियां क्यपः ॥८।३।२६॥ व्रजयजोः स्त्रियां भावे क्यपः ॥८।३।२६॥
४. भवतष्ठञः ॥८।३।३२॥ भवतष्ठकः ॥८।३।३४॥
५. तसादिश्चेदमः ॥८।३।४४॥ शसादिश्चेदमः ॥८।३।४६॥
६. सोदराद्यत् ॥८।३।१०१॥ सोदराद् यः ॥८।३।१०५॥
७. अपूतक्रतोर्ङ्यामैत् ॥८।३।१०२॥ पूतक्रतोर्ङ्यामैत् ॥८।३।१०६॥
८. अनिविभ्यामन्तः ॥८।४।२०४॥ न निविभ्यामन्तः ॥८।४।२०८॥
---------------------------------------------------

टिप्पणी
1. पूर्व लेखों के लिए देखें - वेदवाणी, जुलाई १९९३, मई १९९५, जुलाई १९९६, जनवरी १९९७, सितम्बर १९९७, मई १९९८, फरवरी १९९९, अगस्त १९९९ एवं जनवरी २०००.
2. कुछ लोग आमन्त के साथ गतिसमास न कर तरबन्त या तमबन्त के साथ समास करके बाद में आम् प्रत्यय का विधान करते हैं और कहते हैं कि सतिशिष्टस्वर से 'आम्' को उदात्त स्वर प्राप्त हो जाता है । इस स्थल पर हरदत्तमिश्र ने भाष्यकार का आशय स्पष्ट किया है और कहा है - "प्रशब्दस्यामन्तेन समासोऽङ्गीकर्त्तव्यः, न तरबन्तेन ।" देखें, स्वरसिद्धान्तचन्द्रिका भी, पृष्ठ १८४.

(वेदवाणी, जून २०००, पृ॰ १२-१८, में प्रकाशित)

Friday, April 18, 2008

9. सरस्वतीकण्ठाभरण-सूत्रपाठ-शुद्धि (७)

Synopsis

In this concluding article on the correction of सूत्रपाठ of ch. VIII of SKA, thirty-three further such sutras are presented, whose readings are incorrect in both the editions. These published sutras are divided into the following five groups (see Tables 1-5):
1. Sutras which are incompatible with the style of Bhoja.
2. Sutras related to गणपाठ.
3. Sutras containing the नदीसंज्ञा. Bhoja has rejected this संज्ञा (technical term).
4. Sutras which are perfectly correct in the manuscript, but both the editors have unnecessarily modified them to Panini sutras.
5. Sutras with errors of mixed type.

सरस्वतीकण्ठाभरण के दोनों संस्करणों में आठवें अध्याय के अशुद्ध सूत्रपाठ की शुद्धि सम्बन्धी इस अन्तिम लेख में कुल ३३ सूत्र प्रस्तुत किये गये हैं । इन्हें पाँच वर्गों में रखा गया है (देखें तालिका १-५) । अधिकतर स्थलों में स्पष्टीकरण की जरूरत नहीं पड़ेगी, ऐसी हम आशा करते हैं । अतः कुछ चुने हुए सूत्रों के बारे में ही चर्चा की जा रही है ।
शैली सम्बन्धी अशुद्धिवाले सूत्रपाठ
भोजदेव की यह शैली है कि वे अपने सूत्रों में एकत्वबोधक के लिए एकवचन, द्वित्व बोधक के लिए द्विवचन एवं बहुत्व के लिए बहुवचन का ही प्रयोग करते हैं ।
सूत्र 'अश्वाघस्यात्' में 'अश्व' और 'अघ' का जहाँ समाहार द्वन्द्व और इसलिए एकवचन पाणिनिसूत्र ७।४।३७ में प्राप्त होता है, वहाँ भोजसूत्र शैली के अनुसार द्वित्वबोधक होने से द्विवचन का ही प्रयोग होना चाहिये । सूत्र 'कृत्योकेष्णुचः' (८।४।१७२) में प्रथमा बहुवचन का प्रयोग उचित है । बहुत्व बोधक होते हुए भी दोनों संस्करणों में एकवचन का रूप रखा गया हे जो भोज की शैली के विरुद्ध है । पाण्डुलिपि में इस सूत्र का पाठ 'कृत्योकेष्णु च' है, न कि 'कृत्योतेष्णु च' जैसा कि म॰सं॰ में छपा है । सूत्र 'तृन्नन्नतीक्ष्णुशुचिनि वा' में बहुत्व बोधक के लिए भी (सप्तमी) एकवचन का प्रयोग अटपटा लगता है । भोजसूत्र की शैली के अनुसार यहाँ सप्तमी विभक्ति नहीं, बल्कि प्रथमा का प्रयोग अभीष्ट है । अतः मूल सूत्रपाठ में 'तृन्न.... शुचीनि वा' ऐसा पाठ रहा होगा । भोजसूत्र ८।४।१८० में 'प्रथमपूरणे' को गुजराती संस्करण में पाणिनिसूत्र थोपकर 'प्रथमपूरणयोः' कर दिया गया हे, जबकि पाण्डुलिपि में सही पाठ 'प्रथमपूरणे' (प्रथमा विभक्ति द्विवचन) है । भोजसूत्र ८।४।१९० का पाण्डुलिपि में पाठ 'वा जातः' है, जिसकी जगह दोनों संस्करणों में पाणिनिसूत्र थोपकर 'वा जाते' कर दिया गया है । यहाँ प्रथमा विभक्ति में प्रयुक्त 'जातः' भोज शैली के अनुसार सही है । सूत्र ८।४।२०५ में पाण्डुलिपि में प्रथमा द्विवचन का प्रयोग सही है जबकि इसकी जगह गु॰सं॰ में पाणिनिसूत्र थोपा गया है । पाण्डुलिपि में प्राप्त सूत्रपाठ 'अहन् राजानोछन्दसि॰' को बिना सोचे-समझे बदलकर गु॰सं॰ में काशिका का गणसूत्र 'राजाह्नोश्छन्दसि' रख दिया गया है जहाँ प्रथमा के बदले षष्ठी का प्रयोग है । मद्रास संस्करण में 'राजानोऽच्छन्दसि' में अवग्रह चिह्न सम्पादक महोदय की मेहरबानी है । यहाँ भोज की सूत्र शैली के अनुसार 'अहन्-राजानौ छन्दसि' पाठ अभीष्ट है ।

गणपाठ से सम्बन्धित अशुद्ध सूत्रपाठ
सूत्र ८।४।६६ दोनों संस्करणों में एक सूत्र के रूप में पठित है । थोड़ा ध्यान से देखा जाय तो स्पष्ट हो जायेगा कि वस्तुतः यहाँ एक नहीं बल्कि दो सूत्र हैं । पाण्डुलिपि में 'कपिवैलौश्यापर्णेये' पाठ प्राप्त होता है जिसे म॰सं॰ में 'कपिपैलश्यापर्णेये' कर दिया गया है । इसका सही पाठ 'कपिपैलौ श्यापर्णये' होना चाहिये ।
सूत्र ८।४।९२ के लिए दोनों संस्करणों में 'युक्तारोही' ऐसा पाठ पाया जाता है । परन्तु पाण्डुलिपि में 'युक्त आरोहणी' पाठ मिलता है । अतः इसका शुद्ध पाठ 'युक्त आरोहिणि' ही होना चाहिये ।

पाण्डुलिपि में शुद्ध परन्तु दोनों संस्करणों में परिवर्तित सूत्र
भोजसूत्र ८।१।११७ पाणिनिसूत्र 'अग्राद् यत् । घच्छौ च ।' (पा॰ ४।४।११६-११७) पर आधारित है । अष्टाध्यायी में 'प्राग्घिताद् यत्' (पा॰ ४।४।७५) में 'यत्' का अधिकार 'तस्मै हितम्' (पा॰ ५।१।५) से पहले-पहले तक जाता है । अतः सूत्र 'अग्राद् यत्' (पा॰ ४।४।११६) की वृत्ति में काशिकाकार टिप्पणी करते हैं - "किमर्थमिदं यावता सामान्येन यद् विहित एव ? 'घच्छौ च' (४।४।११७) इति वक्ष्यति, ताभ्यां बाधा मा भूदिति पुनर्विधीयते ।" भोज ने अन्य समाधान ही निकाला है । 'प्राक् परिमाणाद् यत्' (स॰कं॰ ८।१।११२) से 'यत्' का अधिकार आता है । पाणिनि सूत्र ४।४।११६-११७ का सङ्गत भोजसूत्र 'अग्राद् घच्छौ वा' है, जिसका अर्थ है - "अग्र शब्द से 'घच्' और 'छ' प्रत्यय विकल्प से होते हैं, 'तत्र भवः' इस अर्थ में ।" जब ये प्रत्यय नहीं होंगे तो यथाप्राप्त 'यत्' प्रत्यय होगा ।
पाणिनिसूत्र 'नदी बन्धुनि' (६।२।१०९) का सङ्गत भोजसूत्र 'ङी बन्धुनि' है । भोज ने नदी संज्ञा का परित्याग किया है, इसका ध्यान दोनों में से किसी सम्पादक महोदय को नहीं रहा । अतः दोनों ने पाणिनिसूत्र ही थोपा है । यह सत्य है कि ङी-प्रत्ययान्त शब्द की अपेक्षा नदीसंज्ञक शब्द में ज्यादा व्यापकता है । परन्तु काशिका, महाभाष्य, स्वरसिद्धान्तचन्द्रिका इत्यादि में ङी-प्रत्ययान्त को छोड़कर कोई अन्य उदाहरण उपर्युक्त सूत्र के सन्दर्भ में मिलता ही नहीं है ।
भोजसूत्र ८।४।१६९ पाणिनिसूत्र 'ऊनार्थकलहं तृतीयायाः' (६।२।१५३) पर आधारित है जिसका अर्थ है - तृतीयान्त से परे ऊनार्थवाची एवं कलह शब्द उत्तरपद को अन्दोदात्त होता है । इस सूत्र पर काशिकाकार टिप्पणी करते हैं - "अत्र केचिदर्थ इति स्वरूपग्रहणमिच्छन्ति । धान्येनार्थो धा॒न्या॒र्थः ।" काशिकाकार के इस वचन को भोज ने शामिल करके 'अर्थोनार्थकलहास्तृतीयायाः' सूत्र का निर्माण किया है ।

---------------------------------------------------
सरस्वतीकण्ठाभरण के प्रकाशित अशुद्ध सूत्रपाठों के प्रस्तावित शुद्धपाठ
---------------------------------------------------
क्र॰सं॰ म॰ सं॰ में सूत्रपाठ गु॰ सं॰ में सूत्रपाठ प्रस्तावित शुद्धपाठ
---------------------------------------------------
तालिका १ : शैली सम्बन्धी अशुद्धि वाले सूत्रपाठ
---------------------------------------------------
१. अश्वाघस्यात् अश्वाघस्यात् अश्वाघयोरात् ।
॥८।२।९५॥ ॥८।२।९८॥

२. कृत्योकेष्णुच् कृत्योकेष्णुच् कृत्योकेष्णुचः ।
॥८।४।१७२॥ ॥८।४।१७८॥

३. अहन् ॥८।४।१७६॥ राजाह्नोश्छन्दसि अहन्‌राजानौ छन्दसि ।
॥८।४।१८२॥
४. राजानोऽच्छन्दसि
॥८।४।१७७॥

५. तृन्नन्नतीक्ष्णशुचिनि तृन्नन्नतीक्ष्णशुचिनि तृन्नन्नतीक्ष्णशुचीनि वा ।
वा॥८।४।१७९॥ वा ॥८।४।१८४॥

६. बहुव्रीहविदमेतत्तद्भ्यः बहुव्रीहाविदमेतत्तद्भ्यः बहुव्रीहाविदमेतत्तद्भ्यः
प्रथमपूरणे क्रियागणने प्रथमपूरणयोः प्रथमपूरणे क्रियागणने ।
॥८।४।१८०॥ क्रियागणने
॥८।४।१८५॥

७. वा जाते ॥८।४।१९०॥ वा जाते ॥८।४।१९५॥ वा जातः ।

८. परिरभितो भाविमण्डले परेरभितोभावि परेरभितोभावि मण्डले ।
॥८।४।२०५॥ मण्डलम् ॥८।४।२०५॥
---------------------------------------------------
तालिका २ : गणपाठ सम्बन्धी अशुद्धि वाले सूत्रपाठ
---------------------------------------------------
१. कार्तकौजप... कार्तकौजप... कार्तकौजप...
स्त्रीकुमारेषु कपि स्त्रीकुमारकपिपैल- स्त्रीकुमारेषु ।
पैलश्यापर्णेये श्यापर्णेयेषु कपिपैलौ श्यापर्णेये ।
॥८।४।६६॥ ॥८।४।६८॥

२. युक्तारोही योधि युक्तारोही ॥८।४।९१॥ युक्त आरोहिणि ।
प्रहारिषु चागतः रोहियोधिप्रहारिषु योधि-वञ्चि-नर्दि-
॥८।४।९२॥ चागतः ॥८।४।९२॥ प्रहारिषु चागतः ।

३. चारुसाधु... चारुसाधु... चारुसाधु...
पदान्यकस्मात् वदान्याकस्मात् वदान्याकस्माद्
॥८।४।१७३॥ ॥८।४।१७९॥ गृहपतिगृहपतिकाः ।

४. गृहपति गृहपतिकाः गृहपतिगृहपतिकौ
॥८।४।१७४॥ ॥८।४।१८०॥
---------------------------------------------------
तालिका ३ : नदी संज्ञा (भोज द्वारा बहिष्कृत) सम्बन्धी अशुद्धि वाले सूत्रपाठ
---------------------------------------------------
१. सम्बुद्धौ द्यूदम्बार्थानाम् सम्बुद्धौ नद्यम्बार्थानाम् सम्बुद्धौ ङ्यम्बार्थानाम् ।
॥८।२।९०॥ ॥८।२।९२॥

२. शतुरौ मेङ्यजादि शतुरनुमो नद्यजादी शतुरनमो ङ्यजादी ।
॥८।३।४५॥ ॥८।४।४७॥
---------------------------------------------------
तालिका ४ : पाण्डुलिपि में शुद्ध परन्तु प्रकाशन में परिवर्तित सूत्रपाठ
---------------------------------------------------
१. अग्राद्यद्घच्छौ वा अग्राद् यत् अग्राद् घच्छौ वा ।
॥८।१।११७॥ ॥८।१।११५॥
घच्छौ च ॥८।३।११६॥

२. हेति क्षियायाम् हेति क्षियायाम् हेन क्षियायाम् ।
॥८।३।२३४॥ ॥८।३।२३७॥

३. अहेति विनियोगे अहेति विनियोगे च अहेन विनियोगे च ।
च ॥८।३।२३५॥ ॥८।३।२३८॥

४. नदी बन्धुनि नदी बन्धुनि ङी बन्धुनि ।
॥८।४।१२१॥ ॥८।४।१२५॥

५. ऊनार्थकलहास्तृ- ऊनार्थकलहाः ऊर्थोनार्थकलहास्तृतीयायाः ।
तीयाः तृतीयायाः
॥८।४।१६९॥ ॥८।४।१७५॥
---------------------------------------------------
तालिका ५ : अन्य अशुद्ध सूत्रपाठ
---------------------------------------------------
१. नः संख्याया नः संख्याया नः संख्याया असंख्यादेः
असंख्यादेः असंख्यादेर्डटो मट् पूरणे थड् वा ।
॥८।१।१४८॥ ॥८।४।१४८॥
पूरणे थड् वा
॥८।१।१४९॥
२. पूरणे थड् वा परिपन्थिपरिपरिणौ परिपन्थिपरिपरिणौ
परिपन्थपरिपणौ पर्यवस्थातरि पर्यवस्थातरि ।
पर्यवस्थातरि ॥८।१।१५०॥
॥८।१।१४९॥


३. इवार्थे प्रत्नपूर्व- इवार्थे प्रत्नपूर्व- इवार्थे प्रत्न-
विश्वेभ्यस्थाल् विश्वेमाभ्यस्थाल् पूर्वविश्वेमेभ्यस्थाल् ।
॥८।१।१५९॥ ॥८।१।१६०॥

४. सहे क्त्वासाढ्वै सहेः क्त्वात् साढ्वै सहेः क्त्वास्साढ्यै
साद्वातृस्साढा साढ्वा तृचि साढा साढ्वा तृचस्साढा ।
॥८।२।३६॥ निगमे ॥८।२।३६॥

५. श्रु-शृणु-पॄ-कृ- श्रु-शृणु-पृ-कृ- श्रु-शृणु-पॄ-कृ-
वृभ्यो हेद्धिः वृभ्यो हेर्धिः वृभ्यो हेर्धिः ।
॥८।२।५८॥ ॥८।२।५९॥

६. ऋभ्यां मतोर्वः इऋभ्यां मतोर्वः इर्भ्यां मतोर्वः ।
॥८।२।१०७॥ ॥८।२।१११॥

७. उदस्कन्देर्लोपः उदस्कन्देर्लोपः उदस्स्कन्देर्लोपः ।
॥८।२।१४७॥ ॥८।२।१५४॥

८. धातुस्थोरुभ्यो हनः धातुस्थोरुषुभ्यो नः धातुस्थोरुषुभ्यो नसः ।
॥८।२।१४९॥ ॥८।२।१५६॥

९. उत्तरोत्तरशश्वत्तमाः उत्तमशश्वत्तमौ उत्तरोत्तमशश्वत्तमाः ।
॥८।३।२३॥ ॥८।३।२६॥

१०. लोट् यत् लोटा च लोट् च ।
॥८।३।२२६॥ ॥८।३।२२९॥

११. शीलिकामिभक्ष्या- शीलिकामिभिक्ष्या- शीलिकामिभक्ष्या-
चरिभ्यो णो चरिभ्यो णः चरीक्षिक्षमिभ्यो णः ।
वर्णोनेते ॥८।४।५॥ ॥८।४।५॥
वर्णो वर्णेष्वनेते वर्णो वर्णेष्वनेते ।
॥८।४।६॥

१२. कूलतीर.... कूलतीर.... कूलतीर....
सामान्याव्ययीभावे समाव्ययीभावे समान्यव्ययीभावे ।
॥८।४।१३४॥ ॥८।४।१३८॥

१३. थाथघञ्क्ताजबि- अतः ॥८।४।१६१॥ थाथघञ्क्ताजबित्रकाणामन्तः ।
त्राकाणाम् थाथघञ्क्ताजबित्र-
॥८।४।१५७॥ काणाम् ॥८।४।१६२॥

१४. प्रश्नान्ताभिपूज- प्रश्नान्ताभिपूजि- प्रश्नान्ताभिपूजि-
विदास्वनुदात्तः तोपरिस्वदासीत्स्वनुदात्तः तचिदुपरिस्विदासीत्स्वनुदात्तः ।
॥८।४।२२६॥ ॥८।४।२२९॥
---------------------------------------------------


टिप्पणी
1. पूर्व लेखों के लिए देखें - वेदवाणी, जुलाई १९९३, मई १९९५, जुलाई १९९६, जनवरी १९९७, सितम्बर १९९७, मई १९९८, फरवरी १९९९ एवम् अगस्त १९९९.

(वेदवाणी, जनवरी २०००, पृ॰ १७-२१, में प्रकाशित)

8. सरस्वतीकण्ठाभरण-सूत्रपाठ-शुद्धि (६)

(स्वर एवं वैदिक प्रकरण)

Synopsis

A comparative study of Panini and Bhoja sutras2 indicates that the sutras corresponding to P(anini) 6.2.156-159 are missing in SKA. In this article it is shown with proof that the original SKA did contain the sutras parallel to P.6.2.156-159. It is due to the careless omission by the copyist of complete one line of सूत्रपाठ that the available SKA Ms reads 'नञः स्वार्थनिषेधे-शोभ्यर्हयां च' as one sutra 8.4.171. But actually there is a gap between 'र्ह' and 'यां' i.e. 'नञः स्वार्थनिषेधे शोभ्यर्ह ................ यां च ।' Along with this, another three corrupted sutras from ch. VIII of SKA are also discussed whose readings are incorrect in both the editions (see the Table at the end).

इस लेख में सरस्वतीकण्ठाभरण (स॰कं॰) के आठवें अध्याय के चार अन्य सूत्रों की चर्चा की जायेगी जिनके सूत्रपाठ दोनों संस्करण में अशुद्ध हैं ।

सर्वप्रथम हम सूत्र ८।४।१७१ पर विचार करते हैं ।

---------------------------------------------------
पाण्डुलिपि/मद्रास संस्करण में सूत्रपाठ गुजराती संस्करण में सूत्रपाठ
---------------------------------------------------
नञः स्वार्थनिषेधेशोभ्यर्हयां च नञो निषेधे स्वार्थेशोभ्यर्हार्थाश्च
॥८।४।१७१॥ ॥८।४।१७७॥
---------------------------------------------------

पाणिनि और भोजसूत्रों के तुलनात्मक अध्ययन3 से पता चलता है कि स॰कं॰ में पाणिनि सूत्र ६।२।१५६-१५९ (ययतोश्चातदर्थ । अच्कावशक्तौ । आक्रोशे च । संज्ञायाम् ।) में सङ्गत सूत्र नहीं हैं । पाणिनिसूत्र 'नञो गुणप्रतिषेधे संपाद्यर्हहितालमर्थास्तद्धिताः' (६।२।१५५) का 'हितालमर्थास्तद्धिताः' अंश भी स॰कं॰ सूत्र ८।४।१७१ में लुप्त है । हमारा विचार है कि इस भोजसूत्र में 'र्ह' और 'यां' के बीच रिक्तता है - 'नञः स्वार्थनिषेधे शोभ्यर्ह ........ यां च ।' यह रिक्तता प्रतिलिपिकर्ता के द्वारा प्रतिलिपि करते समय मूल सूत्रपाठ की एक पूरी पंक्ति अनवधानतावश छूट जाने के कारण उत्पन्न हुई है । ऐसी अनवधानता अस्वाभाविक नहीं है । डॉ॰ भीमसेन शास्त्री ने भी 'न्यास पर्यालोचन' में इसका एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया है4 - "वस्तुतः यहाँ पर न्यासकार का कोई दोष नहीं । प्राच्यसंस्करण के कम्पोजीटरों ने राजशाही संस्करण को सामने रखकर कम्पोज करते समय अनवधानतावश पूरी एक पंक्ति ही छोड़ दी, सम्पादक मण्डल ने इस ओर कोई ध्यान ही नहीं दिया ।" स॰कं॰ में उपर्युक्त रिक्तता के बारे में हम निम्नलिखित प्रमाण प्रस्तुत करते हैं -

१. भोजसूत्र 'दाञ्धाञोर्वा' (१।३।२१६) की दण्डनाथवृत्ति में लिखा है - "दद्दधोरचा सिद्धे दाधोः श-विधानम् 'अच्कावशक्तम्' इत्यन्तोदात्तत्त्वबाधनार्थम् । तेन अददः, अदध इति नञ्स्वर एव भवति।"5 इससे सिद्ध होता है कि पाणिनिसूत्र ६।२।१५७ का संगत सूत्र स॰कं॰ में अवश्य था जो उपलब्ध संस्करण में नहीं है ।

२. सूत्र ८।४।१७१ के अन्त में 'शोभ्यर्हायां च' नहीं, बल्कि 'शोभ्यर्हयां च' प्राप्त होता है । इससे भी शङ्का उत्पन्न होती है कि - 'शोभ्यर्ह' और 'यां च' के बीच कुछ रिक्तता है । अगर 'शोभ्यर्हायां च' पाठ माना जाय तो भी बात नहीं बनती, क्योंकि द्वित्वबोधक ('शोभि' और 'अर्हा') में सप्तमी एकवचन का प्रयोग अटपटा लगता है । भोजसूत्र की शैली ऐसी है कि वे एकत्वबोधक के लिए एकवचन, द्वित्वबोधक के लिए द्विवचन एवं बहुत्व के लिए बहुवचन का ही प्रयोग करते हैं ।
पाणिनि के 'गुणप्रतिषेधे' में 'गुण' शब्द की व्याख्या काशिकावृत्ति में इस प्रकार है - "गुण इति तद्धितार्थप्रवृत्तिनिमित्तं सम्पादित्वाद्युच्यते ।" 'गुणप्रतिषेधे' के लिए भोज ने और स्पष्ट शब्द 'स्वार्थनिषेधे' का प्रयोग किया है । गु॰सं॰ के इस समस्त शब्द को तोड़कर एवं उलटकर लिखा गया है । ऐसा करने से सूत्रार्थ स्पष्ट होने के बजाय और भी क्लिष्ट एवं भ्रामक होगा जैसा कि डॉ॰ कंसारा द्वारा दिये गये सूत्रार्थ से ही पता चलता है -

"(स्वरविषये) स्वार्थ (= सम्पादि, हित), ईश (= अलम्), अर्ह इत्येवमर्था ये ......... ।"

उन्होंने 'अलम्' अर्थ को 'स्वार्थ' के अन्तर्गत न समझकर इसके लिए अलग से 'ईश' शब्द की कल्पना की है । पाणिनिसूत्र 'सम्पादिनि' (५।१।९९) का सङ्गत भोजसूत्र 'शोभते' (५।१।१०३) है । कात्यायन-वार्त्तिक 'इक्श्तिपौ धातुनिर्देशे' का सङ्गत भोजसूत्र 'इकिश्तिपः स्वरूपे' (२।४।१८१) है । 'शुभ दीप्तौ' में 'इ' प्रत्यय लगाने से बना 'शोभि' शब्द धातु का स्वरूप निरूपित करता है । अतः पा॰ ६।२।१५५ के 'सम्पाद्यर्ह' अंश के लिए स॰कं॰ में 'शोभ्यर्ह' का प्रयोग उचित है ।
उपर्युक्त विवेचन के बाद एवं भोज की सूत्रशैली का ध्यान रखते हुए हम सूत्र ८।४।१७१ के निम्नलिखित शुद्धरुप प्रस्तावित करते हैं -
"नञः स्वार्थनिषेधे शोभ्यर्हहितालमर्थास्तद्धिताः । य-यतौ चातदर्थे । अच्कावशक्तौ । आक्रोशे च । संज्ञायां च ।"

इसके बाद हम अन्य भ्रष्ट सूत्र ८।४।१९९ पर विचार करते हैं ।

---------------------------------------------------
मद्रास संस्करण में सूत्रपाठ गुजराती संस्करण में सूत्रपाठ
---------------------------------------------------
कन्वेकाचिबहोर्नञ्समानाधिकरणे कप्येकाचि बहोर्नञ् समानाधिकरणे
॥८।४।१९९॥ ॥८।४।२०३॥
---------------------------------------------------

पाण्डुलिपि में सूत्रपाठ – “कण्वेकाचि. बहोर्नत्समानाधिकरणे.”

दोनों प्रकाशित संस्करणों में इन दो सूत्रों को एक सूत्र के रूप में रखा गया है । हमारे मत में इन दो सूत्रों के सही पाठ क्रमशः 'कबेकाचि' एवं 'बहोर्नञ्वत्समानाधिकरणे' हैं जिनकी व्याख्या नीचे दी जाती है ।

'कबेकाचि ॥८।४।१९९॥ अनु॰ - नञ्सुभ्याम्, ह्रस्वान्ते, कपि, उदात्तः ।'
सूत्रार्थः - नञ्सुभ्यां परे कपि परतः ह्रस्वान्ते एकाचि उत्तरपदे कबेव उदात्तो भवति । अ॒ज्ञ॒कः । सु॒ज्ञ॒कः । 'कपि' इति पृथग् ग्रहणात् तद्व्यतिरिक्तमेव उत्तरपदं गृह्यते ।6 यहाँ नञ् (='अ') एवं 'सु' के परे 'ज्ञ' यह ह्रस्वान्त एकाच् उत्तरपद है जिसके आगे कप् प्रत्यय है । यह सूत्र 'ह्रस्वान्तेऽन्त्यात्पूर्वम्' (पा॰ ६।२।१७४) की काशिकावृत्ति पर आधारित है - "पूर्वमिति वर्त्तमाने पुनः पूर्वग्रहणम् प्रवृत्तिभेदेन नियमप्रतिपत्त्यर्थम् ह्रस्वान्तेऽन्त्यादेव पूर्वमुदात्तं भवति, न कपिपूर्वमिति । तेन अ॒ज्ञ॒कः, सु॒ज्ञ॒कः इत्यत्र कबन्तस्यैवान्तोदात्तत्वं भवति ।"

'बहोर्नञ्वत्समानाधिकरणे' पाणिनिसूत्र 'बहोर्नञ्वदुत्तरपदभूम्नि' (६।२।१७५) पर आधारित है जिसका अर्थ है - उत्तरपदार्थ के भूम्नि (=बहुत्व) को कहने में वर्त्तमान जो बहु शब्द उससे नञ् के समान स्वर होता है । नञ्सुभ्याम् (पा॰ ६।२।१७२) इत्युक्तम्, बहोरपि तथा भवति – ब॒हु॒य॒वो देशः (बहवः यवाः यस्मिन् सः) । उत्तरपदभूम्नोति किम् ? बहुषु मनोऽस्य ब॒हुम॑ना अयम् । अत्रोत्तरपदबहुत्वे बहुशब्दो न वर्तते ।

भोज ने 'उत्तरपदभूम्नि' के बदले और स्पष्ट रूप से 'समानाधिकरणे' का प्रयोग किया है । इस सूत्र का अर्थ है - बहुब्रीहि समास में समानाधिकरण में आये उत्तरपद के रहते 'बहु' शब्द को नञ् के समान स्वर होता है । 'ब॒हु॒य॒वो देशः' में 'बहु' और 'यव' दोनों पद समानाधिकरण में है । 'बहुमना अयम्' में 'बहु' और 'मनः' के समानाधिकरण में नहीं होने से नञ् के समान स्वर अन्तोदात्त प्राप्त नहीं होता ।

पाण्डुलिपि में 'बहोर्नञ्वत्समानाधिकरणे' के बदले 'बहोर्नत्समानाधिकरणे' पाठ है जिसका बिना उल्लेख किये मद्रास संस्करण में 'नत्' के बदले 'नञ्' कर दिया गया है । गु॰सं॰ में 'कप्येकाचि बहोर्नञ्समानाधिकरणे' का सूत्रार्थ इस प्रकार है -
"(स्वरविषये) नञ्समानाधिकरणे सति बहुशब्दस्य कपि एकाचि उत्तरपदे परतः अन्त्यात् पूर्वमुदात्तं भवति । बहुकुमारिकः । बहुयवकः ।"

यह विचित्र सूत्रार्थ है । सूत्रार्थ में उत्तरपद के एकाच् होने की बात कही गयी है जबकि उदाहरणों में अनेकाच् पद दिये गये हैं । गुजराती अर्थ में स्पष्ट रूप से लिखा है - "नञ् साथे समानाधिकरणमां रहेला बहु शब्द ............. ।" 'बहु' शब्द का समानाधिकरण 'नञ्' के साथ नहीं बल्कि उत्तरपद के साथ अभिप्रेत है ।


अब हम सूत्र ८।४।२१७ पर विचार करते हैं ।

---------------------------------------------------
मद्रास संस्करण में सूत्रपाठ गुजराती संस्करण में सूत्रपाठ
---------------------------------------------------
अतेरकृत्पदे ॥८।४।२१७॥ अतेरकृत्पदम् ॥८।४।२२१॥
---------------------------------------------------

पाण्डुलिपि में सूत्रपाठ – “अतद्धापे” ।

यह भोत्रसूत्र पाणिनिसूत्र 'अतेरकृत्पदे' (६।२।१९१) पर आधारित है जिस पर कात्यायन वार्त्तिक है - "अतेर्धातुलोपे ॥१॥" इस पा॰ सू॰ का अर्थ करने में महाभाष्य और काशिका के बीच मतभेद पाया जाता है । उपर्युक्त वार्त्तिक पर भाष्य इस प्रकार है -
"अतेर्धातुलोपे इति वक्तव्यम् । अकृत्पदे इति ह्युच्यमान इह च प्रसज्येत शोभनो गार्ग्यः अतिगार्ग्यः । इह च न स्यात् अ॒ति॒का॒र॒कः अ॒ति॒प॒दा शक्वरी ।"
परन्तु पा॰ सू॰ ६।२।१९१ पर काशिकावृत्ति है - "अतेः परमकृदन्तं पदशब्दश्चान्तोदात्तो भवति । अ॒त्य॒ङ्कुशो नागः । अ॒ति॒कशोऽश्चः । पदशब्दः खल्वपि - अतिपदा शक्वरी ।"

महाभाष्य के अनुसार 'अकृत्पदे' कहने पर 'अतिपदा' को अन्तोदात्त प्राप्त नहीं होता है, परन्तु काशिका के अनुसार 'अतिपदा' को अन्तोदात्त प्राप्त होता है । इसी वैमत्य के बारे में सिद्धान्त-कौमुदी की शेखरटीका में लिखा है - "अतेर । अकृदन्तं पदशब्दश्चेति । अयञ्चार्थो वृत्तौ । भाष्यात्तु अतेरुत्तरपदमन्तोदात्तम्, कृदन्तं पदशब्दञ्च वर्जयित्वेत्यर्थः प्रतीयते ।"
भट्टोजिदीक्षित एवं स्वरसिद्धान्तचन्द्रिकाकार ने काशिकावृत्ति का अनुसरण किया है । 'अकृत्पदे' का जो भी अर्थ लिया जाय, काशिकाकार भी इस बात से सहमत हैं कि 'अतेर्धातुलोपे इति वक्तव्यम् । इह मा भूत् - शोभनो गार्ग्यः अतिगार्ग्यः । इह च यथा स्यात् - अतिक्रान्तः कारकाद् अतिकारक इति ।' सिद्धान्तचन्द्रिकाकार लिखते हैं -

"अतेः परस्य अकृदन्तस्य पदशब्दस्य अन्त उदात्तः । अत्यङ्कुशो नागः । अतिपदा शक्वरी । इह अव्याप्त्यतिव्याप्तिपरिहाराय 'अकृत्पदम्' इत्यपनीय 'अतेर्धातुलोपे' इति व्यक्तव्यम्' इति वार्त्तिकम् । यथान्यासे तु कारकमतिक्रान्तः 'अतिकारकः' इत्यत्र अव्याप्तिः । शोभनो गार्ग्यः 'अतिगार्ग्यः' इत्यत्र अतिव्याप्तिश्च । अत्यङ्कुशादौ वृत्तिविषये अतिशब्दोऽतिक्रान्तार्थवृत्तिरिति क्रमेरप्रयोग एव लोपः ।" उपर्युक्त विवेचन से हम इस निष्कर्ष पर पहुँचते हैं कि भोजसूत्र ८।४।२१७ का शुद्धपाठ 'अतेर्धातुलोपे' ही होना चाहिये ।

अन्त में हम सूत्र ८।२।१२२ पर विचार करते हैं ।

---------------------------------------------------
पाण्डुलिपि/मद्रास संस्करण में सूत्रपाठ गुजराती संस्करण में सूत्रपाठ
---------------------------------------------------
एचः प्रश्नान्तादिवत् ॥८।२।१२२॥ एचः प्रश्नान्तादिवत् पूर्वस्यार्धस्यादु-
त्तरस्येदुतौ ॥८।२।१२८॥
---------------------------------------------------

यह सूत्र पा॰ 'एचो॰' (८।२।१०७) के निम्नलिखित कात्यायन वार्त्तिक पर आधारित है -

आमन्त्रिते छन्दस्युपसंख्यानम् ॥३॥
अग्ना ३ इ पत्नी वा ३ : सजूर्देवेन त्वष्ट्रा सोमं पिब (तै॰ सं॰ १।४।२७।१) । स॰कं॰ के किसी भी संस्करण में इस बात पर ध्यान नहीं दिया गया है । गु॰ सं॰ में जो कुछ कहा गया है, उसका प्रावधान स॰कं॰ के लौकिक भाग में सूत्र 'एचोऽप्रगृह्यस्य प्रश्नान्ताभिपूजितं विचारप्रत्यभिवादेष्वादिदुत्परः पदान्ते' (७।३।१४९) के अन्तर्गत पहले ही किया जा चुका है । अतः उपर्युक्त सूत्र का शुद्ध रूप कुछ इस प्रकार होगा -
एच आमन्त्रिते प्रश्नान्तादिवत् ॥८।२।१२२॥

तालिका १
सरस्वतीकण्ठाभरण के प्रकाशित अशुद्ध सूत्रपाठों के प्रस्तावित शुद्धपाठ
---------------------------------------------------
क्र॰सं॰ म॰ सं॰ में सूत्रपाठ गु॰ सं॰ में सूत्रपाठ शुद्धपाठ
---------------------------------------------------
१. एचः प्रश्नान्तादिवत् एचः प्रश्नान्तादिवत् एच आमन्त्रिते
॥८।२।१२२॥ पूर्वस्यार्धस्यादु- प्रश्नान्तादिवत् ।
त्तरस्येदुतौ॥८।२।१२०॥

२. नञः स्वार्थनिषेधे- नञो निषेधे स्वार्थे- नञः स्वार्थनिषेधे-
शोभ्यर्हयां च शोभ्यर्हार्थाश्च शोभ्यर्हहितालमर्था-
॥८।४।१७१॥ ॥८।४।१७७॥ स्तद्धिताः ।
य-यतौ चातदर्थे ।
अच्कावशक्तौ ।
आक्रोशे च ।
संज्ञायां च ।

३. कण्वेकाचि बहोर्नञ्- कप्येकाचि बहोर्नञ्- कबेकाचि ।
समानाधिकरणे समानाधिकरणे बहोर्नञ्वत्समानाधिकरणे ।
॥८।४।१९९॥ ॥८।४।२०३॥

४. अतेरकृत्पदे अतेरकृत्पदम् अतेर्धातुलोपे ।
॥८।४।२१७॥ ॥८।४।२२१॥
---------------------------------------------------


टिप्पणी
1. पूर्व लेखों के लिए देखें - वेदवाणी, जुलाई १९९३, मई १९९५, जुलाई १९९६, जनवरी १९९७, सितम्बर १९९७, मई १९९८ एवं फरवरी १९९९.
2. "Concordance of Nine Sanskrit Garmmars" (नवसंस्कृतव्याकरणानां सूत्रानुक्रमणिका) - prepared by the present author (unpublished).
3. वही ।
4. न्यास पर्यालोचन, पृष्ठ ४०१.
5. न्यास पर्यालोचन, पृष्ठ १२४.
6. स्वरसिद्धान्तचन्द्रिका, पृष्ठ १६४.

(वेदवाणी, अगस्त १९९९, पृ॰ ५-९, में प्रकाशित)

Thursday, April 17, 2008

7. सरस्वतीकण्ठाभरण-सूत्रपाठ-शुद्धि (५)

(स्वर एवं वैदिक प्रकरण)

Synopsis

Four corrupted sutras from Ch. VIII of SKA, three dealing with the accent rules and one with the Vedic morphology, are discussed. All these four sutras are incorrect in both the editions (See the Table at the end.)

इस लेख में सरस्वतीकण्ठाभरण (स॰कं॰) के आठवें अध्याय के चार सूत्रों की चर्चा की जायेगी जिनके सूत्रपाठ मद्रास संस्करण एवं गुजराती संस्करण दोनों में अशुद्ध हैं । इन चार सूत्रों में से तीन स्वरसूत्र हैं जबकि एक वैदिक रूपविधान सम्बन्धी सूत्र ।

सर्वप्रथम हम अतिभ्रष्ट स्वरसूत्र ८।३।६ पर विचार करते हैं ।

---------------------------------------------------
पाण्डुलिपि / म॰ सं॰ में सूत्रपाठ गु॰ सं॰ में सूत्रपाठ
---------------------------------------------------
अवित्ताया अतोत्रे नाशोऽन्वादेशे इदमस्तृतीयादावशन्वादेशे ॥८।३।६॥
॥८।३।६॥ एतदस्त्रतसोस्त्रतसौ च ॥८।३।७॥
द्वितीया टौस्स्वेनः ॥८।३।८॥
एनच्च ॥८।३।९॥
---------------------------------------------------

गु॰सं॰ के उपर्युक्त चार सूत्र क्रमशः पाणिनिसूत्र 'इदमोऽन्वादेशेऽशनुदात्तस्तृतीयादौ' (२।४।३२), 'इतदस्त्रतसोसत्रतसौ चानुदात्तौ' (२।४।३३), 'द्वितीया टौस्स्वेनः' (२।४।३४) एवं इस अन्तिम सूत्र पर कात्यायन वार्त्तिक 'एनदिति नपुंसकैकवचने ॥१॥' पर आधारित हैं । अष्टाध्यायी में 'इदम्' और 'एतद्' का पाठ वार्त्तिक के रूप में पढ़ा जाना आवश्यक है जैसा कि स्वर-सिद्धान्त चन्द्रिकाकार ने लिखा है - 'स्वमोर्नपुंसकात्' इति स्वमोर्लुक् । एनादेशे तु सति एनम् इति स्यात् । अर्थात् इदम् और एतद् - इन दोनों का सर्वास्थानी 'एन' के अकारान्त होने से 'अतोऽम्' (७।१।२४) से द्वितीया एकवचन में 'अम्' लगने से 'एनम्' होगा न कि 'एनद्' ।

सरस्वतीकण्ठाभरण में स्वरविधायक सूत्र आठवें अध्याय में रखे गये हैं लेकिन 'अश्' और 'एन' नामक आदेश लौकिक व्याकरण के अन्तर्गत आने से इनका प्रावधान छठे अध्याय में ही किया गया है ।

एतस्य चान्वादेशे द्वितीयायां चैनः ॥६।४।८०॥ अनु॰-इदमः, टौसोः ।
तृतीयादावश् ॥६।४।८१॥ अनु॰-इदमः, एतस्य च, अन्वादेशे ।

यहाँ 'इदमः' की अनुवृत्ति सूत्र 'इदमः स्त्रीपुंसयोरियमयमौ' (६।४।७६) एवं 'टौसोः' की अनुवृत्ति 'टौसोरनः' (६।४।७९) से आती है । यहाँ दो बातें ध्यान देने लायक हैं -

(१) पाणिनिसूत्र में 'एतद्' में षष्ठी एकवचन की विभक्ति लगाकर 'एतदः' पाठ किया गया है जबकि स॰कं॰ में 'एत' शब्द का षष्ठ्यन्त रूप 'एतस्य' का प्रयोग किया गया है । अतः अष्टाध्यायी के अनुसार समूचे 'एतद्' शब्द के स्थान में 'एन' आदेश होता है, परन्तु स॰कं॰ के अनुसार केवल 'एत' के स्थान में 'एन' आदेश होता है अर्थात् 'एतद्' के स्थान में 'एनद्' होता है ।' 'स्वमोर्नपुंसकात्' (स॰कं॰ ३।१।१७८) से द्वितीया एकवचन की अम् विभक्ति के लोप होने पर फिर'त्यदादीनां तसादिषु चाद्वेरः' (स॰कं॰ ६।४।७०) से 'एनद्' के दकार का अकार नहीं होगा, क्योंकि यह सूत्र सुप् विभक्ति या तसादि प्रत्यय परे रहने पर ही लागू होता है । यहाँ शंका उठ सकती है कि सुप् विभक्ति 'अम्', जो प्रत्यय भी है, के लोप होने पर भी 'प्रत्ययलोपे प्रत्ययलक्षणम्' (स॰कं॰ १।२।५८) से एनद् के दकार का अकार हो जाना चाहिये । इसका समाधान यह है कि भोजसूत्र ६।४।७० में 'प्रकृतेः' (६।३।१) की अनुवृत्ति आती है और यहाँ लुवाली प्रकृति (क्योंकि 'अम्' का लुक् कहकर अदर्शन होता है) होने में 'न लुमता प्रकृतेः' (१।२।५९) से प्रत्ययलक्षण कार्य का निषेध हो जाता है । इसलिए द्वितीया एकवचन में 'एनद्' रूप ही प्राप्त होता है, अष्टाध्यायी की तरह 'एनम्' नहीं । अतः गु॰सं॰ में जो 'एनच्च' सूत्र रखा गया है, वह व्यर्थ है । भोजसूत्र ६।४।८० की दण्डनाथ वृत्ति में भी 'एनत्' उदाहरण मिलता है - "एतत् कुण्डमानय, अथो एनत् परिवर्त्तय ।" यह सूत्र चान्द्रसूत्र ५।४।७६ से अपरिवर्त्तित रूप में लिया गया है जिस पर चान्द्रवृत्ति इस प्रकार है -
"एतच्छब्दस्य य एत शब्दस्तस्येदमश्च कथितानुकथनाविषये द्वितीयायां विभक्तौ टौसि च परत एनादेशो भवति । एतं छात्रं वेदमध्यापय, अथो एनं व्याकरणमध्यापय । एतत् कुण्डमानय, अथो एनत् परिवर्त्तय । ............. एवमिदमोऽपि योज्यम् । अयं तु विशेषः । इदं कुण्डमानय, अथो एनं परिवर्त्तयेति मकारान्त एव भवति ।" [2]

(२) पाणिनिसूत्र २।४।३३ के किसी भी अंश का प्रावधान स॰कं॰ में सातवें अध्याय तक नहीं किया गया है । अतः इसका प्रावधान आठवें अध्याय में ही अपेक्षित है ।
पाणिनि-भोज सूत्रानुक्रमणिका तैयार करते समय हमने अष्टाध्यायी के सूत्र 'अनुदात्तौ सुप्पितौ' (३।१।४) का कहीं साक्षात् प्रावधान स॰कं॰ में नहीं पाया । पाण्डुलिपि में 'अ' और 'सु' अक्षरों में बहुत साम्य पाया जाता है । साथ ही 'व' और 'प' के बीच अकसर भ्रम होता है । उपर्युक्त सभी चर्चाओं के बाद हम स॰कं॰ के उपर्युक्त भ्रष्ट सूत्र का निम्नलिखित संशोधित रूप प्रस्तावित करते हैं -
सुप्पितौ ॥८।३।६॥ अतोऽत्रैनाशोऽन्वादेशे ॥८।३।७॥

इन दोनों सूत्रों में 'अनुदात्तम्' की अनुवृत्ति सूत्र 'अनुदात्तं पदमेकवर्जम्' (८।१।५) से आती है । प्रस्तावित सूत्र ८।३।७ का अर्थ है -
"अन्वादेश में 'अतः', 'अत्र' तथा ('इदम्' और 'एत' के स्थान में किये गये आदेश) 'एन' एवं 'अश्' अनुदात्त होते हैं ।"

सामान्य रूप से 'अतः' और 'अत्र' को अनुदात्त कहने से अन्वादेश में ये सर्वानुदात्त होंगे । एतस्मिन् ग्रामे सुखं वसामः, अतोऽत्र युक्ता अधीमहे । एतस्माच्छात्राच्छन्दोऽधीष्व, अथातो व्याकरणमपि अधीष्व । इह 'अत्र', 'अतः' इति पदद्वयं सर्वानुदात्तम् । [3] अन्वादेश से अन्यत्र 'अत्र' शब्द त्रल प्रत्ययान्त होने से लित् स्वर से आद्युदात्त होगा एवम् 'अतः' के तस् प्रत्ययान्तहोने से सूत्र 'किं सर्वनामबहूनामद्व्यादीनां तसि' (८।३।७०) से आद्युदात्त होगा ।

अत्र पितरो यथाभागं मन्दध्वम् (तै॰ सं॰ १।८।५।१) ।
अतः समुद्रा गिरयश्च सर्वे (तै॰ आ॰ १०।१२।१) ।

पाण्डुलिपि एवं मद्रास संस्करण में भ्रष्ट सूत्र अवित्ताया॰ (८।३।६) के बाद का सूत्र है - 'आगमश्च' (८।३।७) । इसका अर्थ है - "आगम भी अनुदात्त होता है ।" यह सूत्र पाणिनिसूत्र ३।१।३ के वा॰ ५-६ एवं सूत्र ३।४।१०३ के वा॰ ३ पर आधारित है । गु॰सं॰ में 'आगमश्च' सूत्र को निकाल दिया गया है । ऐसा किसलिए किया गया यह हमारी समझ के बाहर है ।

अब हम भोजसूत्र ८।३।४९-५० की शुद्धि पर विचार करते हैं ।

---------------------------------------------------
मद्रास संस्करण में सूत्रपाठ गुजराती संस्करण में सूत्रपाठ
---------------------------------------------------
ह्रस्वरेनुड्भ्यो मतुप् ॥८।३।४९॥ ह्रस्वरेनुड्भ्यो मतुप् ॥८।३।५१॥
नाववर्णात् ॥८।३।५०॥ न त्रिपूर्वात् ॥८।३।५२॥
---------------------------------------------------

पाण्डुलिपि में सूत्रपाठ - ह्रस्वरेनुड्भ्यो त्रमतुप् । नाववर्णात् ।

पाण्डुलिपि के सूत्रपाठ को देखते हुए भोजसूत्र ८।३।४९ का शुद्धपाठ 'ह्रस्वरेनुड्भ्योऽत्रेर्मतुप्' होना चाहिए । यह सूत्र निम्नलिखित पाणिनिसूत्र एवं सङ्गत कात्यायन वार्त्तिकों पर आधारित है -
ह्रस्वनुड्भ्यां मतुप् ॥६।१।१७६॥
मतुबुदात्तत्वे रेग्रहणम् ॥१॥ त्रिप्रतिषेधश्च ॥२॥

मतुप् के उदात्त प्रतिषेध के लिए अगले सूत्र 'नाववर्णात्', जो स्पष्टतः भ्रष्ट है और जिसका शुद्ध पाठ 'न' साववर्णात् होना चाहिये, को गु॰सं॰ में कोई स्थान नहीं दिया गया है । प्रतीत होता है कि सम्पादक महोदय ने इस सूत्र की इस स्थिति को गलत समझकर इसको सात सूत्रों के आगे खिसकाकर 'साववर्णात्' (८।३।५९) बनाया है जिसमें 'न' की अनुवृत्ति उसके ठीक पहले के सूत्र 'न गोश्वन्राडङ्क्रुङ्कृद्भ्यः' (८।३।५८) से आती है । पाण्डुलिपि और मद्रास संस्करण में 'न गोश्वन्॰' (८।३।५६) के बाद 'साववर्णात्' जैसा कोई सूत्र नहीं है । गु॰सं॰ में सूत्र 'साववर्णात्' की वृत्ति इस प्रकार है -

"(छन्दसि स्वरविषये) सौ (प्रथमैकवचनप्रत्यये) परतो यदवर्णान्तं तस्मात् परा विभक्ति उदात्ता न भवति । उदा॰ - येभ्यः । केभ्यः ।"

इस सूत्र की यहाँ जरूरत ही नहीं है, क्योंकि इसका प्रावधान पूर्वत्र सूत्र 'सुप्येकाचोऽनाट्टादयः' (८।३।३८, गु॰सं॰ में ८।३।४०) में ही कर दिया गया है । इस सूत्र की वृत्ति में सम्पादक महोदय लिखते हैं -

"(स्वरविषये) सुपि विभक्तौ परतः यः एकाच् शब्दरूपं तस्मात् परा टादयः (तृतीयैकवचन-प्रभृतिप्रत्ययाः) उदात्ता भवन्ति अनात् (=नकारान्तात् वर्जयित्वा) ।"

गुजराती वृत्ति में उन्होंने 'सुप्' का अर्थ सुप् (=सप्तमी ब॰ व॰) दिया है जो सही है । परन्तु 'अनात्' को उन्होंने 'अ+नात्' समझकर अर्थ लगाया है और गुजराती व्याख्या में लिखा है - "पण हरिन्, राजन् वगेरे अन् अंतवाळा शब्दोने लागनारी तृतीया वगेरे विभक्तिओ अनुदात्त होय छे । तेथी राज्ञा राज्ञे वगेरे रूपो आद्युदात्त छे ।" यहाँ पर वे भ्रमित हुए हैं । हरिन्, राजन् सप्तमी बहुवचन सुप् विभक्ति परे रहते एकाच् होते ही नहीं । इसलिए तृतीयादि विभक्ति के उदात्त होने का प्रश्न ही नहीं उठता । फिर उसके प्रतिषेध की जरूरत ही कहाँ पड़ती है ? 'अनात्' का वास्तविक अर्थ 'अन्+आत्' से मिलता है - अर्थात् अवर्णान्त को छोड़कर । 'सुप्येकाचोऽनाट्टादयः' का सूत्रार्थ कुछ इस प्रकार दिया जा सकता है -

"यस्य प्रातिपदिकस्य शब्दरूपं सुपि विभक्तौ परतः एकाच् भवति तस्मात् प्रातिपदिकात् परा टादयः विभक्तयः उदात्ता भवन्ति, परन्तु यत् प्रातिपदिकं सुप्यवर्णान्तं कदाचित् तस्मात् प्रातिपदिकात् वर्जयित्वा ।"

यह अर्थ हमने स्वरसिद्धान्त चन्द्रिका के ढर्रे पर किया है । देखें - पाणिनि सूत्र 'न गोश्वन्॰' (६।१।१८२) के 'साववर्ण' भाग का अर्थ, पृष्ठ ९७ ।

पाणिनिसूत्र 'न गोश्वन्॰' के 'साववर्ण' भाग को भोज द्वारा इस सूत्र से हटाकर उपर्युक्त परिवर्त्तन किये जाने का आधार इस प्रकार है । सूत्र 'न गोश्वन्॰' किस स्वर का प्रतिषेध करता है, इसकी विस्तृत चर्चा महाभाष्य में सूत्र 'चौ' (६।१।२२२) के वार्त्तिक 'चोरतद्धिते' के अन्तर्गत की गई है । इसका सारांश इस प्रकार है -

(i) तृतीयादिविभक्तिस्वर का प्रतिषेध – 'सावेकाचस्तृतीयादिर्विभक्तिः' (६।१।१६८) इत्यादि सूत्र से प्राप्त स्वर का ।
(ii) येन केनचिल्लक्षणेन प्राप्त विभक्ति स्वर का प्रतिषेध - 'अञचेश्छन्दस्यसर्वनामस्थानम्' (६।१।१७०) इत्यादि सूत्र से प्राप्त स्वर का ।
(iii) मतुप् स्वर का प्रतिषेध - 'ह्रस्वनुड्भ्यां मतुप्' (६।१।१७६) से प्राप्त स्वर का ।
(iv) उदात्त निवृत्तिस्वर का प्रतिषेध - 'अनुदात्तस्य च यत्रोदात्तलोपः' (६।१।१६१) से प्राप्त स्वर का ।

'न गोश्वन्॰' उदात्तनिवृत्तिस्वर का प्रतिषेध नहीं कर सकता, क्योंकि इससे 'कुमारी' में प्राप्त ङीप् के उदात्त स्वर का भी प्रतिषेध हो जायगा । अतः उपर्युक्त चार चर्चित सम्भावनाओं में अन्तिम का महाभाष्यकार ने खण्डन किया है ।

सरस्वतीकण्ठाभरण में पाणिनिसूत्र 'न गोश्वन्॰' के सिर्फ 'साववर्ण' भाग को अलग किया गया है जिसके लिए तृतीयादि विभक्ति स्वर और मतुप् स्वर का प्रतिषेध लागू होता है, शेष में अवर्णान्त के अभाव से । जहाँ तक तृतीयादि विभक्तिस्वर के प्रतिषेध का प्रश्न है, इसका प्रावधान भोजसूत्र 'सुप्येकाचोऽनाट्टादयः' (८।३।३८) में कर दिया गया है । शेष मतुप् स्वर प्रतिषेध रहता है जिसका प्रावधान 'न साववर्णात्' (८।३।५०) में किया गया है ।

अब हम भोजसूत्र ८।२।८८ की शुद्धि पर विचार करते हैं ।

---------------------------------------------------
पाण्डुलिपि एवं म॰सं॰ में सूत्रपाठ गुजराती संस्करण में सूत्रपाठ
---------------------------------------------------
अभ्यस्तस्यापिति गुणो वा ॥८।२।८८॥ अभ्यस्तस्यापिति गुणो वा लघूपधस्य
॥८।२।९०॥
---------------------------------------------------


यह भोजसूत्र निम्नलिखित पाणिनिसूत्र के काशिका-वार्त्तिक पर आधारित है -

नाभ्यस्तस्याचि पिति सार्वधातुके ॥७।३।८७॥ अनु॰-लघूपधस्य, गुणः, अङ्गस्य ।
बहुलं छन्दसीति वक्तव्यम् । जुजोषत् (ऋ॰ १।१७३।४) इति यथा स्यात् ।

पाणिनिसूत्र ७।३।८७ का सङ्गत भोजसूत्र निम्नलिखित है -
नाभ्यस्तस्याचि सार्वधातुके ॥७।२।६॥ लघोरुपधायाः, गुणः, प्रकृतेः ।

इसके बाद का सूत्र है -
अपिति ॥७।२।८७॥ न, सार्वधातुके, लघोरुपधायाः, गुणः, प्रकृतेः ।

भोजसूत्र ७।२।७ सामान्य रूप से अपित् सार्वधातुक प्रत्यय परक प्रकृति का गुण निषेध करता है । इसलिए यह निषेध अभ्यस्त प्रकृति के लिए भी लागू होता है । अतः सूत्र ७।२।६ में साक्षात् 'पिति' शब्द अनुक्त रहते हुए भी परोक्ष रूप से 'पिति' आता है । इस प्रकार भोजसूत्र ७।२।६ का अर्थ होगा -
"अभ्यस्त-संज्ञक प्रकृति की लघु उपधा इक् को अजादि पित् सार्वधातुक प्रत्यय परे रहते गुण नहीं होता ।"

भोजसूत्र 'इको गुणवृद्धी' (१।२।४१) से गुण उपधा के इक् को होगा । परन्तु काशिका वार्त्तिक के अनुसार वेद-विषय में यह गुण-निषेध वैकल्पिक होगा अर्थात् अभ्यस्त संज्ञक प्रकृति की लघु उपधा इक् को अजादि पित् सार्वधातुक प्रत्यय परे रहते विकल्प से गुण होगा । इस प्रकार का अर्थ तभी होगा जब भोजसूत्र इस प्रकार होगा -

अभ्यस्तस्य पिति गुणो वा ॥८।२।८८॥

प्रसङ्ग के अनुसार सूत्र ७।२।६ से निम्नलिखित अनुवृत्तियाँ लेनी पड़ेगी -
अचि, सार्वधातुके, लघोरुपधायाः, प्रकृतेः ।

गु॰सं॰ में 'अपिति' लिया गया है और वृत्ति में 'अचि' का नामो-निशान नहीं है, परन्तु उदाहरण के रूप में 'जुजोषत्' प्रस्तुत किया गया है, जिसमें अजादि पित् सार्वधातुक [लेट् लकार का 'तिप्' जिसे अट् आगम होने से तिप् अजादि हो जाता है, फिर 'इतो लोपः परस्मैपदेषु' (८।१।६३) से 'अत्' बचता है ] परक प्रकृति का गुण किया गया है ।

अगला भोजसूत्र 'ह्रस्वश्चोपधायाः' (८।२।८९) है जिसे गु॰सं॰ में 'ह्रस्वश्चोपधाया अचि पिति' (८।२।९१) कर दिया गया है । 'अचि' और 'पिति' की अनुवृत्ति पूर्व सूत्र से आयेगी । अतः मद्रास संस्करण का सूत्र ८।२।८९ सही है ।

तालिका १
सरस्वतीकण्ठाभरण के प्रकाशित अशुद्ध सूत्रपाठों के प्रस्तावित शुद्धपाठ
---------------------------------------------------
क्र॰सं॰ म॰ सं॰ में सूत्रपाठ गु॰ सं॰ में सूत्रपाठ शुद्धपाठ
---------------------------------------------------
१. अभ्यस्तस्यापिति अभ्यस्तस्यापिति गुणो अभ्यस्तस्य पिति
गुणो वा॥८।२।८८॥ वा लघूपधस्य॥८।२।९०॥ गुणो वा ।

२. अवित्ताया अतोत्रे इदमस्तृतीयादावशन्वादेशे सुप्पितौ ।
नाशोऽन्वादेशे ॥८।३।६॥ अतोऽत्रैनाशोऽन्वादेशे ।
॥८।३।६॥ एतदस्त्रतसोस्त्रतसौ च
॥८।३।७॥
द्वितीया टौस्स्वेनः
॥८।३।८॥
एनच्च ॥८।३।९॥

३. ह्रस्वरेनुड्भ्यो मतुप् ह्रस्वरेनुड्भ्यो मतुप् ह्रस्वरेनुड्भ्योऽत्रेर्मतुप् ।
॥८।३।४९॥ ॥८।३।५१॥
न त्रिपूर्वात् ॥८।३।५२॥

४. नाववर्णात् ॥८।३।५०॥ ------ न साववर्णात् ।
---------------------------------------------------


टिप्पणी
1. पूर्व लेखों के लिए देखें - वेदवाणी, जुलाई १९९३, मई १९९५, जुलाई १९९६, जनवरी १९९७, सितम्बर १९९७ एवं मई १९९८.
2. इस पर डॉ॰ क्षितीशचन्द्र चटर्जी टिप्पणी देते हैं - "This is extremely doubtful. नपुंसकैकवचन एनदिति वार्त्तिकम् (ii ४।३४।१) ।" डॉ॰ चटर्जी ने भ्रम में पड़कर ऐसी टिप्पणी दी है । उपर्युक्त वृत्ति सूत्रपाठ के अनुसार सही है । यह सूत्रपाठ चन्द्राचार्य में कातन्त्र सूत्र 'उतस्य चान्वादेशे द्वितीयायाञ्चैनः' (२।३।३७) से अपरिवर्त्तित रूप में ग्रहण किया है । उपर्युक्त भ्रम का निराकरण हैमशब्दानुशासन के सूत्र 'इदमः' (२।१।३४) की निम्नलिखित बृहद्वृत्ति से हो जाता है -
"केचित् तु - इदम आदेशम् 'एनम्' इति मकारान्त द्वितीयैकवचने आहुः, तन्मते-इदं कुण्डमानयाथो एनं परिवर्त्तयेत्येव भवति ।"
3. स्वरसिद्धान्तचन्द्रिका (स॰ शिवरामकृष्ण शास्त्री), पृष्ठ २९१.

(वेदवाणी, फरवरी १९९९, पृ॰ १०-१५, में प्रकाशित)

6. सरस्वतीकण्ठाभरण-सूत्रपाठ-शुद्धि (४)

(वैदिक प्रकरण)

Synopsis

In this article further four sutras of SKA dealing with the Vedic morphology are discussed whose readings are incorrect in both the editions (See the Table at the end).

इस लेख में सरस्वतीकण्ठाभरण (स॰कं॰) के आठवें अध्याय के वैदिक प्रकरण के और ऐसे चार सूत्रों की चर्चा की जायेगी जिनके सूत्रपाठ मद्रास संस्करण एवं गुजराती संस्करण दोनों में अशुद्ध हैं ।

सर्वप्रथम हम कुछ अधिक भ्रष्ट भोजसूत्र ८।२।६२ पर विचार करते हैं ।

---------------------------------------------------
मद्रास संस्करण में सूत्रपाठ गुजराती संस्करण में सूत्रपाठ
---------------------------------------------------
वाहो वग्र्यचि ॥८।२।६२॥ वाह वाड्यचि ॥८।२।६२॥
---------------------------------------------------


यह भोजसूत्र किस पाणिनिसूत्र पर आधारित है, इसका आभास शायद गुजराती संस्करण के सम्पादक महोदय को नहीं हुआ । इसलिए इस सूत्र का अर्थ करने में उन्होंने विचित्र कल्पना की है -

"सूत्रार्थः - (छन्दसि विषये) यकारपूर्वके अजन्ते चोपपदे सति वाहः स्थाने वाडित्ययमादेशो भवति । उदाहरण - हव्यवाड् जुह्वास्यः । दिव्यवाड्वयो विराट् छन्दर्यः । प्रष्ठवाट् । अहीं वैदिक प्रयोगोमां हव्य+वाह् अने दित्य+वाह् मां यकारपूर्वक पद उपपद छे, अने प्रष्ठ+वाह् मां अजन्त पद उपपद छे तेथी तेनी पछी आवता वाह् ने स्थाने वाट् आदेश थइने अनुक्रमें हव्यवाट्, दित्यवाट् अने प्रष्ठवाट् अेम प्रातिपदिको सिद्ध थयां छे ।"

उन्होंने सप्तमी निर्दिष्ट पद 'यचि' से उपपद की कल्पना की है । भोजसूत्र 'कृद्विधौ सप्तमीस्थमुपपदम्' (१।१।२६) के अनुसार कृत्यप्रत्यय का विधान करने वाले सूत्र में सप्तमी निर्दिष्ट पद की उपपद संज्ञा होती है । 'वाह वाड्यचि' सूत्र किसी कृत्यप्रत्यय का विधान नहीं करता । इसलिए इस सूत्र में 'यचि' पद यकारपूर्वक या अजन्त उपपद का द्योतक नहीं है । 'वाह वाड्यचि' सूत्र की जरूरत भी नहीं है, क्योंकि उपर्युक्त उदाहरणों में प्रस्तुत 'हव्यवाट्', 'दित्यवाट्', 'प्रष्ठवाट्' शब्दों की सिद्धि 'वहश्च' (८।१।२८) से हो जाती है । उन्होंने इसकी वृत्ति में लिखा है -

"सूत्रार्थः - (छन्दसि) सुप्युपपदे वहधातोर्ण्विः प्रत्ययो भवति । उदाहरण - दि॒त्य॒वाट् (यजु॰सं॰ १४।१०) । अहीं 'दित्यं वहति' अे अर्थमां 'दित्य+वह्' मां धातुने ण्वि प्रत्यय लागतां ढकार, जश्त्व, अने चर्त्व थइने रूपसिद्धि थइ छे । अे ज रीते 'प्रष्ठं वहति=प्रष्ठवाह्' बने छे ।"

ण्वि प्रत्यय के णित् होने से उपर्युक्त उदाहरणों में 'वह्' की उपधा अकार की वृद्धि निम्नलिखित भोजसूत्र से होती है -
ञ्णिति (७।१।९), अतः उपधायाः, वृद्धि, प्रकृतेः ।

पाणिनि-भोज सूत्रानुक्रमणिका से हम इस निष्कर्ष पर पहुँचे हैं कि यह भोजसूत्र ८।२।६२ निम्नलिखित पाणिनिसूत्र पर आधारित है-
वाह ऊठ् ॥६।४।१३२॥ सम्प्रसारणम्, भस्य, अङ्गस्य ।

इस पर काशिकावृत्ति है - 'वाहः' इत्येवमन्तस्य भस्य ऊठ् इत्येतत्सम्प्रसारणं भवति । प्रष्ठौहः । प्रष्ठौहा । प्रष्ठौहे । दित्यौहः । दित्यौहे । 'एत्येधत्यूठ्सु' (६।१।८९) इति वृद्धिः ।

भोज ने अष्टाध्यायी की भ-संज्ञा [यचि भम् (पा॰ १।४।१८)] का परित्याग कर पाणिनिसूत्र 'भस्य' (६।४।१२९) का सङ्गत सूत्र 'यचि स्वादावशिसुटि' (६।३।१२८) का निर्माण किया है । अतः उपर्युक्त भोजसूत्र का शुद्धपाठ कुछ इस प्रकार होना चाहिए -
वाहो व ऊड् यचि स्वादावशिसुटि ॥८।२।६२॥

पाण्डुलिपि के सूत्रपाठ को देखने से प्रतीत होता है कि 'स्वादावशिसुटि' इतना अंश इस सूत्र में नहीं है । इतना अंश अगर हटाया जाता है तो प्रसङ्ग के अनुसार इसकी उपस्थिति लेनी पड़ेगी ।

स॰कं॰ सूत्रों से 'प्रष्ठौहः' की सिद्धि-
प्रष्ठ+वह्+ण्विः+ङस् --> प्रष्ठ + वाह् + ङस् --> प्रष्ठ+ऊठ्+आह्+अस् --> प्रष्ठ+ऊठ्+ह्+अस् --> प्रष्ठौहः ।

भोजसूत्र 'वहश्च' (८।१।२८) से 'प्रष्ठ' उपपद रहते 'वह्' धातु से ण्वि प्रत्यय आकर 'प्रष्ठ-वाह्+ङस्' । 'ङस्' (=अस्) के 'शि' और 'सुट्' को छोड़ अन्य अजादि स्वादि प्रत्यय होने से 'वाह्' के वकार को ऊठ् आदेश । वकार (=यण्) के स्थान में आदेश होने से ऊठ् (=इक्) की 'इग्यणः सम्प्रसारणम्' (१।१।८०) से सम्प्रसारण संज्ञा । 'संप्रसारणात्' (६।१।१२९) से 'ऊठ्' एवं 'आ' का पूर्वरूप एकादेश होकर सिर्फ ऊठ् । 'ऊठि' (६।१।१००) से 'प्रष्ठ' के अन्तिम 'अकार' और 'ऊठ् का वृद्धि एकादेश होकर 'प्रष्ठौहः' । इसी प्रकार 'टा' विभक्ति से 'प्रष्ठौहा' और 'ङे' से प्रष्ठौहे बनता है । अशिसुटीति किम् ? हव्यवाहं पुरुप्रियम् (ऋ॰ १।१२।२) ।

अब हम भोजसूत्र ८।१।३९ की शुद्धि पर विचार करते हैं ।

---------------------------------------------------
मद्रास संस्करण एवं पाण्डुलिपि में सूत्रपाठ गुजराती संस्करण में सूत्रपाठ
---------------------------------------------------
दंशेस्नुः ॥८।१।३९॥ दंशेः क्स्नुः ॥८।१।३९॥
---------------------------------------------------


डॉ॰ कंसारा ने स्नु प्रत्यय को कित् पढ़ा है, किन्तु कित् होने से भोजसूत्र 'हलोऽनिदितः क्ङित्युपधायाः' (६।३।२०) से दंश् धातु का जो अनुनासिक लोप प्राप्त होता है, उसके निराकरण की चर्चा नहीं की । शायद उन्होंने काशिका की सहायता से ऐसा सूत्रपाठ दिया है । काशिका में पाणिनिसूत्र 'ग्लाजिस्थश्च क्स्नुः' (पा॰ ३।२।१३९) पर निम्नलिखित वार्त्तिक मिलता है -
दंशेश्छन्दस्युपसंख्यानम् । दंक्ष्णवः पशवः (वा॰सं॰ १५।३) ॥

इस पर न्यासकार लिखते हैं- "दंक्ष्णव इति । व्रश्चादिना षत्वम्, 'षढोः कः सि' इति कत्वम् । 'अनिदिताम्॰' (पा॰ ६।४।२४) इत्यनुसासिकलोपो न भवति, क्स्नोर्गित्त्वात् ।" पदमञ्जरीकार भी लिखते हैं - "दंक्ष्णवः पशव इति । क्स्नोर्गित्त्वादुपधालोपाभावः ।" परन्तु डॉ॰ कंसारा ने 'क्स्नु' प्रत्यय को कित् ही माना है । इस कठिनाई को दूर करने के लिए हम महाभाष्य की सहायता लेते हैं । पाणिनिसूत्र 'ग्लाजिस्थश्च क्स्नुः' (३।२।१३९) पर भाष्यकार लिखते हैं -

"स्नोः कित्त्वे स्थ ईकारप्रतिषेधः ॥१॥
स्नोः कित्त्वे स्थ ईकारप्रतिषेधो वक्तव्यः । स्थास्नुरिति । घुमास्थागापाजहातिसां हलि (६।४।६६) इतीत्त्वं प्राप्नोति । एवं तर्हि न कित्करिष्यते ।
अकिति गुणप्रतिषेधः ॥२॥
यद्यकिद्गुणप्रतिषेधो वक्तव्यः । जिष्णुरिति ॥
भुव इट्प्रतिषेधश्च ॥३॥
भुव इट्प्रतिषेधश्च वक्तव्यः । किं चान्यत् । गुणप्रतिषेधश्च । भूष्णुरिति । अस्तु तर्हि कित् । ननु चोक्तं स्नोः कित्त्वे स्थ ईकार प्रतिषेध इति । नैष दोषः ।
स्थादंशिभ्यां स्नुश्छन्दसि ॥४॥
स्थादंशिभ्यां स्नुश्छन्दसि वक्तव्यः । स्थास्नु जङ्गमम् । दङ्क्ष्णवः पशव इति ॥ स इदानीं स्थोऽविशेषेण विधास्यते । सूत्रं तर्हि भिद्यते ।
यथान्यासमेवास्तु । ननु चोक्तं स्नोः कित्त्वे स्थ ईकारप्रतिषेध इति । एवं तर्हि गित्करिष्यते ।"

इस वार्त्तिक ४ के भाष्य में प्राप्त दो समाधानों में पाणिनीतर व्याकरणों में जैनेन्द्र (महावृत्ति) एवं जैनेन्द्र (शब्दार्णवचन्द्रिका) को छोड़कर बाकी ने प्रथम समाधान को अपनाया अर्थात् पाणिनिसूत्र को तोड़ दिया जैसा कि निम्नलिखित तुलना से स्पष्ट होता है2 -
1. पाणिनि : ग्लाजिस्थाश्च क्स्नुः ॥३।२।१३९॥
2. कातन्त्र : जि भुवोः स्नुक् ॥४।४।१८॥ ग्ला-म्ला-स्था-क्षि-पचि-परिमृजां स्नुः ॥४।४।१९॥
3. चान्द्र : जिग्लश्च क्स्नुः ॥१।२।९४॥ स्थास्नुः ॥१।२।९५॥
4. जैनेन्द्र (म॰) : ग्ला-भू-जि-स्थः क्स्नुः ॥२।२।११५॥
5. शाकटायन : भूजेः स्नुक् ॥४।३।२२४॥ ग्ला-स्थः स्नुः ॥४।३।२२५॥
6. जैनेन्द्र (श॰) : ग्ला-भू-जि-स्थो ग्स्नुः ॥२।२।१२७॥
7. भोज : जयतेश्च क्स्नुः ॥१।४।१९४॥ ग्ला-म्ला-स्था-क्षि-पचि-परिमृजिभ्यः स्नुः ॥१।४।१९५॥
8. हैम : भू-जेः ष्णुक् ॥५।२।३०॥ स्था-ग्ला-म्ला-पचि-परिमृजि-क्षेः स्नुः ॥५।२।३१॥
9. मलयगिरि : भू-जेःष्णुक् ॥४।४।९॥ ग्ला-स्थः स्नुः ॥४।४।१०॥

काशिकाकार एवं जैनेन्द्रमहावृत्तिकार दोनों ने क्स्नु प्रत्यय को गित् माना है जबकि शब्दार्णव चन्द्रिका में स्पष्ट रूप से 'ग्स्नु' प्रत्यय का विधान है । भोज ने 'क्स्नु' प्रत्यय को गित् मानने के बजाय पाणिनि सूत्र को तोड़कर काम चलाया हे । अतः 'दंशेस्नुः' का शुद्धपाठ 'दंशेः स्नुः' ही होना चाहिए ।

अब हम भोजसूत्र ८।१।६७ की शुद्धि पर विचार करते हैं ।

---------------------------------------------------
मद्रास संस्करण में सूत्रपाठ गुजराती संस्करण में सूत्रपाठ
---------------------------------------------------
झस्य तुट ॥८।१।६७॥ झस्य रुट् ॥८।१।६५॥
---------------------------------------------------


समान प्रसङ्ग में प्रयुक्त पाणिनिसूत्रों एवं भोजसूत्रों की तुलना करने से उपर्युक्त सूत्र के शुद्ध पाठ ज्ञात करने में आसानी होगी । अतः तुलना नीचे दी जाती है ।

---------------------------------------------------
पाणिनि सूत्र भोज सूत्र
---------------------------------------------------
झोऽन्तः ॥७।१।३॥ झोऽन्तः ॥३।१।३॥
अदभ्यस्तात् ॥७।१।४॥ अदभ्यस्तात् ॥३।१।४॥
आत्मनेपदेष्वनतः ॥७।१।५॥ आत्मनेपदेऽनतः ॥३।१।५॥
शीङो रुट् ॥७।१।६॥ शीङो रत् ॥३।१।६॥
वेत्तेर्विभाषा ॥७।१।७॥ वेत्तेर्वा ॥३।१।७॥
बहुलं छन्दसि ॥७।१।८॥ झस्य तुट् ॥८।१।६७॥
अनु॰ - रुट्, अत्, झ, अनु॰ - बहुलं छन्दसि
अङ्गस्य
---------------------------------------------------


पाणिनिसूत्र 'शीङो रुट्' का सङ्गत सूत्र कुछ पाणिनीतर व्याकरणों में देखें -

चान्द्र व्याकरण - शीङो रत् (१।४।७) वृत्ति - शीङः परस्य झकारस्य रदादेशो भवति । शेरते, शेरताम्, अशेरत ।
शाकटायन व्याकरण - शीङो रत् (१।४।९१) - अमोघावृत्ति - शीङः परस्य तङो झकारस्य रत् इत्ययमादेशो भवति । शेरते । शेरताम् । अशेरत ।
जैनेन्द्र (श॰) - शीङो रत् (५।१।६) वृत्ति - शीङः परस्य झो रद् भवति । शेरते । शेरतां । अशेरत ।
सुपद्म व्याकरण - शीङो रत् (३।२।९५) वृत्ति - शीङः परस्यान्तस्थाने रद् भवति । शेरते, शेरताम्, अशेरत ।
स॰कं॰ पर दण्डनाथ वृत्ति - शीङः परस्यात्मनेपदझकारस्य रदादेशो भवति । शेरते, अशेरत ।

अष्टाध्यायी सूत्र ७।१।४ में तिङ् प्रत्यय 'झ' को 'अत्' जो आदेश किया गया है उसका 'शीङ्' धातु के बाद रुट् का आगम होता है अर्थात् रुट्+अत्= र्+अत्=रत् । चन्द्रादि आचार्यों ने 'झ' को हुए आदेश 'अत्' को रुट् आगम करने के बजाय 'झ' को सीधा 'रत्' आदेश किया है । भोजदेव ने इसे ही अपनाकर ‘शीङो रत्' ऐसा ही सूत्र बनाया है । अतः अष्टम अध्याय में भी रुट् आगम के बदले सीधा 'झ' को 'रत्' आदेश होना चाहिए । इसलिए 'झस्य रत्' (८।१।६७) ऐसा शुद्ध पाठ होगा ।

अब हम भोजसूत्र ८।२।५९ की शुद्धि पर विचार करते हैं ।

---------------------------------------------------
मद्रास संस्करण में सूत्रपाठ गुजराती संस्करण में सूत्रपाठ
---------------------------------------------------
अङिश्च ॥८।२।५९॥ अङितश्च ॥८।२।६०॥
यह भोजसूत्र पाणिनि के निम्नलिखित सूत्र पर आधारित है -
अङितश्च ॥६।४।५०३॥ छन्दसि, हेर्धिः ।
---------------------------------------------------


इसका अर्थ है - "अङित् 'हि' को भी 'धि' आदेश होता है, वेद विषय में ।" किस दशा में 'हि' अङित् होता है, यह निम्नलिखित पाणिनिसूत्रों से स्पष्ट होता है -

सेर्ह्यपिच्च ॥३।४।८७॥ लोटः
वा छन्दसि ॥३।४।८८॥ सेर्हि, अपित्, लोटः
सार्वधातुकमपित् ॥१।२।४॥ ङित्
तिङ्-शित्-सार्वधातुकम् ॥३।४।११३॥

पाणिनि सूत्र 'सेर्ह्यपिच्च' का सङ्गत भोजसूत्र 'सेर्हिङ्' (३।१।१७) है । यहाँ 'सिप्' जो पित् है, को 'हिङ्' आदेश किया गया है अर्थात् अपित् कहने के बजाय सीधा 'हि' को ङित्' कहा गया है । अष्टाध्यायी के प्रथम अध्याय के द्वितीय पाद के सूत्र १-२६ में आये ङित् एवं कित् प्रकरण का स॰कं॰ में परित्याग किया गया है । अतः पाणिनि सूत्र 'सार्वधातुकमपित्' का सङ्गत सूत्र स॰कं॰ में नहीं पाया जाता । डॉ॰ कंसारा 'अङितश्च' (८।२।६०) की वृत्ति में लिखते हैं -

"सूत्रार्थ : (छन्दसि विषये) अङितश्च हिकारस्य धिकार आदेशो भवति ।
उदा॰ - सोम रारन्धि नो ह्यदि ............. । 'हि' प्रत्यय विकल्प अपिद् होवाथी ते सार्वधातुक पक्षमां ङिद्वत् थशे अने पित् पक्षमां अङित् रहेशे । आ सूत्रमां आवा अङित् 'हि' प्रत्ययनो निर्देश छे ।

कंसारा जी को यहाँ भ्रम हुआ है । इस प्रसङ्ग को छोड़कर स॰कं॰ में अन्य कहीं भी अङित् 'हि' का जिक्र नहीं है । उपर्युक्त वृत्ति में वे हि प्रत्यय के वैकल्पिक अपित् की चर्चा करते हैं जिसके लिए स॰कं॰ में कोई जगह ही नहीं है । वृत्ति में उन्होंने पाणिनिसूत्र १।२।४ का आधार लिया है । उपर्युक्त भोजसूत्र का शुद्ध पाठ 'अङिच्च' होना चाहिए जिसमें 'छन्दसि' और 'हेर्धिः' की अनुवृत्ति क्रमशः सूत्र 'बहुलं छन्दसि' (८।१।१) और 'श्रुशृणुपॄकृवृभ्यो हेर्धिः' (८।२।५८) से आती है । इस सूत्र का अर्थ है - " 'हि' को जो 'धि' आदेश होता है वह वेद-विषय में अङित् भी होता है और चकार से ङित् भी ।" सेर्हिङ् (३।१।१७) से 'सि' को हिङ् अर्थात् ङित् हि आदेश होता है, फिर ङित् हि के स्थान में आदेश होने से 'धि' भी ङित् होगा जिसे उपर्युक्त सूत्र से वैकल्पिक अङित्त्व प्राप्त होता है । 'धि' के अङित् होने से 'युयोधि' में गुण होता है और 'रारन्धि' में नकार का लोप नहीं होता ।

तालिका १
सरस्वतीकण्ठाभरण के प्रकाशित अशुद्ध सूत्रपाठों के प्रस्तावित शुद्धपाठ
---------------------------------------------------
क्र॰सं॰ म॰सं॰ में सूत्रपाठ गु॰सं॰ में सूत्रपाठ शुद्धपाठ
---------------------------------------------------
१. वाहो वग्र्यचि ॥८।२।६२॥ वाह वाड् यचि ॥८।२।६३॥ वाहो व ऊड् यचि
(स्वादावशिसुटि) ।
२. दंशेस्नुः ॥८।२।३९॥ दंशेः क्स्नुः ॥८।१।३९॥ दंशेः स्नुः ।
३. झस्य तुट् ॥८।१।६७॥ झस्य रुट् ॥८।१।६५॥ झस्य रत् ।
४. अङिश्च ॥८।२।५९॥ अङितश्च ॥८।२।६०॥ अङिच्च ।
---------------------------------------------------

टिप्पणी
1. पूर्व लेखों के लिए देखें - वेदवाणी, जुलाई १९९३, मई १९९५, जुलाई १९९६, जनवरी १९९७ एवं सितम्बर १९९७.
2. प्रकृत लेखक द्वारा तैयार किया हुआ 'नव-संस्कृतव्याकरणानां सूत्रानुक्रमणिका (Concordance of nine Sanskrit grammars)' (अप्रकाशित) ।

(वेदवाणी, मई १९९८, पृ॰ १७-२२, में प्रकाशित)